तस्वीर में जेलेंस्की और पीमए मोदी 
विदेश

जेलेंस्की और पीएम मोदी की न्यूयॉर्क में मुलाकात, जानिए रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर क्या कुछ बनी बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की और यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

साक्षी सिंह

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत की और यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया। अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए मोदी ने यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच लगभग एक महीने में यह दूसरी मुलाकात है। प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा के दौरान 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी कीव में उनकी मुलाकात हुई थी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की मेरी यात्रा के परिणामों को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यहां एक विशेष संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि बैठक के दौरान जेलेंस्की ने भारत द्वारा यूक्रेन में संघर्ष पर ध्यान दिए जाने की सराहना की और इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। मिस्री ने बताया कि दोनों नेताओं ने करीबी संपर्क में बने रहने पर भी सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक से इतर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा दोहराई।

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका