चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

शी जिनपिंग का चल रहा इमरजेंसी इलाज, भारत से लौटते ही ले जाया गया हॉस्पिटल; BRICS में भी दिखे थे असहज

Xi Jinping Health: शी जिनपिंग की सेहत को लेकर CDP चेयरमैन जी वानजुन ने दावा किया कि BRICS से लौटने पर उन्हें बीजिंग 301 अस्पताल ले जाया गया। दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अर्पित शुक्ला

Xi Jinping Health Update: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चीनी लोकतंत्र पार्टी (CDP) के चेयरमैन जी वानजुन ने शी जिनपिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। वानजुन के अनुसार, भारत में आयोजित BRICS Summit में हिस्सा लेने के बाद चीन लौटते ही शी जिनपिंग को बीजिंग एयरपोर्ट से सीधे सैन्य हेलीकॉप्टर से बीजिंग 301 अस्पताल ले जाया गया था।

वानजुन का दावा है कि जिनपिंग को अस्पताल में आपातकालीन उपचार किया गया। वानजुन ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि जिनपिंग के चीन लौटने पर बीजिंग एयरपोर्ट पर उनका सामान्य तौर पर होने वाला आधिकारिक स्वागत तक नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि न तो बड़ी संख्या में अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे और न ही कोई औपचारिक स्वागत समारोह हुआ। उन्होंने दावा किया कि एयरपोर्ट से जिनपिंग को सीधे अस्पताल ले जाया गया।

BRICS समिट के बीच बिगड़ी थी तबीयत

CDP के चेयरमैन ने आगे कहा कि नई दिल्ली में BRICS Summit के दौरान भी राष्ट्रपति जिनपिंग की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उनको साथ मौजूद मेडिकल टीम ने संभाला था। वानजुन के मुताबिक, जिनपिंग ने इसी वजह से अपनी भारत यात्रा कथित तौर पर तय कार्यक्रम से पहले खत्म की।

फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। अभी तक जिनपिंग के 301 अस्पताल में भर्ती होने, आपातकालीन उपचार दिए जाने को लेकर चीन सरकार, 301 अस्पताल या किसी विश्वसनीय स्वतंत्र स्रोत की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।

पीएम मोदी के भाषण के बीच हुए थे असहज

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपना संबोधन शुरू करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ क्षण के लिए रुक गए, क्योंकि उन्हें लगा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग असहज हैं। मोदी ने शी के साथ मौजूद अनुवादक से पूछा, "क्या वे ठीक हैं?"

थोड़ी देर बाद उन्होंने वही सवाल दोबारा किया। तुरंत यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शी जिनपिंग किस वजह से असहज महसूस कर रहे थे। कुछ सेकंड बाद शी ने सिर हिलाकर संकेत दिया, जिसके बाद पीएम मोदी ने अपना भाषण आगे बढ़ाया।

गाला डिनर में नहीं पहुंचे थे जिनपिंग

मालूम हो कि इससे पहले ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी। इसके बाद पीएम मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर में राष्ट्रपति जिनपिंग शामिल नहीं हुए थे। डिनर में उनके सामिल ना होने की आधिकारिक वजह सार्वजनिक नहीं की गई थी।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS