ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की मंजूरी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

दुनिया में तेल संकट पर मंडराया खतरा, जंग के बीच ईरान ने दी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की मंजूरी

ईरान ने इजरायल के साथ चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का बड़ा फैसला किया है। ईरानी संसद ने इस जलमार्ग को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अमन उपाध्याय

नई दिल्ली: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, हालांकि अंतिम निर्णय सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा लिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर रविवार को मतदान हुआ था।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल व्यापार का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे वैश्विक स्तर पर लगभग 26% तेल की आपूर्ति होती है। अगर ईरान इस प्रस्ताव को लागू करता है, तो इसका दुनिया भर में गहरा प्रभाव पड़ेगा, खासकर अमेरिका और भारत जैसे देशों पर। इस कदम से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच सकती है।

इसी मार्ग से अधिकांश तेल की होती है आपूर्ति

होर्मुज जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है जो फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। यह लगभग 33 किलोमीटर चौड़ा है और ईरान के नियंत्रण में है। इस जलडमरूमध्य में जहाजों के आवागमन के लिए उपलब्ध मार्ग मात्र 3 किलोमीटर चौड़ा है, जिसके कारण यह दुनिया के लिए एक रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान बन जाता है। खाड़ी क्षेत्र के देशों से निर्यात होने वाले अधिकांश तेल की आपूर्ति इसी मार्ग के माध्यम से की जाती है।

वैश्विक स्तर पर पड़ेगा गंभीर प्रभाव

ईरानी सांसद और रिवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर इस्माइल कोसारी ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना उनकी योजना का हिस्सा है और आवश्यकता पड़ने पर ऐसा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद इस कदम को मंजूरी दे देती है, तो इसका वैश्विक स्तर पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले, सांसद याज्दिखाह ने भी कहा था कि यदि अमेरिका इजरायल के साथ युद्ध में शामिल होता है, तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है। इन 9 देशों पर मंडरा रहा है तबाही का साया! अमेरिका के चक्कर में धधक उठेगा मिडिल-ईस्ट

दुनिया में महंगाई बढ़ने की आशंका

होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना एक वैश्विक संकट को जन्म दे सकता है। यह समुद्री मार्ग लगभग 96 मील की दूरी तक फैला हुआ है। अगर ईरान द्वारा इस मार्ग को बंद कर दिया जाता है, तो कच्चे तेल के दाम आसमान छू सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी उछाल आएगा, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में महंगाई बढ़ने की आशंका है। अगर यह मार्ग बंद होता है, तो जहाजों को अपना रास्ता बदलना होगा, जिससे न केवल माल ढुलाई का समय बढ़ेगा बल्कि परिवहन लागत भी काफी अधिक हो जाएगी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी