महिला की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
विदेश

न्यूयॉर्क में बिस्किट खाने से महिला डांसर की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

रजनी मारखंडे

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) शहर में बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहा बिस्किट खाने से एक महिला नृत्यांगना (Dancer) की मौत हो गई है । इस कुकीज़ (Cookies) में मूंगफली थी। यह एक स्तंभ कर वाली घटना है बताया जाता की महिला एक डांसर थी, जो वह परफोर्मेंस देने पहुंची थी। 

राज्य के स्वास्थ्य एवं उपभोक्ता सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि कुकीज़ में गैर-सूचीबद्ध सामग्री के रूप में मूंगफली शामिल थी। 

कनेक्टिकट में एक सामाजिक समारोह में उन्हें खाने के बाद न्यूयॉर्क निवासी महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान ‘ओर्ला बैक्सेंडेल’ के रूप में की गई। उनकी 11 जनवरी को मौत हो गई। 

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टू लियोनार्ड ने मंगलवार को घोषणा की कि 6 नवंबर से 31 दिसंबर तक कनेक्टिकट में डैनबरी और न्यूविंगटन में उसके किराने की दुकानों में बेची गई ‘वेनिला फ्लोरेंटाइन कुकीज़'  को वापस ले लिया गया है। खुदरा विक्रेता ने कहा कि हॉलिडे कुकीज़ के लगभग 500 पैकेज बेचे गए।

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो