विश्वेश नेगी फोटो (सो. सोशल मीडिया)
विदेश

ईरान के लिए भारत ने चुना नया चेहरा, जानिए कौन हैं विश्वेश नेगी, जिन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी?

Who Is Vishvesh Negi: सीनियर IFS अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्तमान में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नेगी अब तेहरान में अहम राजनयिक कमान संभालेंगे।

अमन उपाध्याय

Indian Ambassador In Vishvesh Negi:  केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण देश ईरान में भारत के नए राजदूत की नियुक्ति कर दी है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ राजनयिक विश्वेश नेगी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात नेगी जल्द ही तेहरान पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे।

कौन हैं विश्वेश नेगी?

विश्वेश नेगी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2002 बैच के एक अनुभवी अधिकारी हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और प्रशासनिक सुधारों का लंबा अनुभव प्राप्त है। विदेश मंत्रालय में वर्तमान भूमिका से पहले, उन्होंने रक्षा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव के रूप में एक रणनीतिक पद संभाला था।

उन्होंने दुनिया के कई देशों में भारतीय दूतावासों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिससे उन्हें वैश्विक राजनीति की गहरी समझ है। यही कारण है कि सरकार ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है।

विश्वेश नेगी के नियुक्ति के पीछे क्या है मायने?

विश्वेश नेगी की तेहरान में नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया गंभीर भू-राजनीतिक तनाव और रणनीतिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे गतिरोध और खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता के बीच भारत अपने पुराने सहयोगी ईरान के साथ रिश्तों को नई मजबूती देना चाहता है।

जानकारों का मानना है कि नेगी की यह नई पारी भारत के आर्थिक हितों और चाबहार पोर्ट जैसे बड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में गेम चेंजर  साबित हो सकती है।

समुद्री सुरक्षा पर क्या होगा भारत का रूख?

नेगी की नियुक्ति से ठीक पहले, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से फोन पर लंबी चर्चा की थी। इस बातचीत में भारत ने स्पष्ट किया था कि कमर्शियल शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की बदलती सुरक्षा स्थिति और समुद्री परिवहन पर हमलों को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

विश्वेश नेगी की क्या होंगी चुनौतियां?

तेहरान में नए राजदूत के रूप में विश्वेश नेगी के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। उन्हें न केवल द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को गति देनी होगी, बल्कि खाड़ी क्षेत्र में भारतीय हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।

वैश्विक कूटनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को भारत की संतुलित और सक्रिय विदेश नीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। विश्वेश नेगी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत और जटिल स्थितियों को संभालने का जो कौशल है, वह तेहरान में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने में सहायक होगा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज