सांकेतिक फोटो  सोर्स-सोशल मीडिया
विदेश

वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में अंधाधुंध फायरिंग, 5 घायल; नए सत्र से पहले पूरे कैंपस में मचा हड़कंप

US University Shooting: वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोग घायल। नए सत्र से ठीक पहले हुई इस घटना से सनसनी, पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में लॉकडाउन लगाया।

अनन्या तिवारी

Virginia State University Shooting: संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जीनिया शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की ऐतिहासिक 'वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी' (VSU) के कैंपस में शनिवार तड़के हुई भीषण गोलीबारी ने सबको दहला दिया है। इस हिंसक घटना में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कैंपस में अस्थायी तौर पर लॉकडाउन लगा दिया गया था।

आधी रात को गोलियों की गूंज से सहमा कैंपस

यह खौफनाक वारदात शनिवार रात करीब 1:30 बजे की है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी यूनिवर्सिटी के ‘क्वाड एनेक्सेस’ के पास बोइस्यू स्ट्रीट पर हुई। जब पुलिस अधिकारी बोइस्यू स्ट्रीट के 3300 ब्लॉक में पहुंचे, तो उन्हें VSU के रेजिडेंस हॉल के बाहर पांच लोग खून से लथपथ मिले, जिन्हें गोलियां लगी थीं। घायलों को तुरंत पास के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, चार घायल खतरे से बाहर हैं, लेकिन एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

हमलावरों की तलाश और पुलिस की कार्रवाई

वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुष्टि की है कि इस हमले में कई संदिग्ध शामिल थे। हालांकि, अभी तक गोलीबारी की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अभी तक किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है और न ही अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस जांच की कमान संभाल रही है, जिसमें वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस, ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स और हनोवर काउंटी शेरिफ ऑफिस की संयुक्त टीमें काम कर रही हैं।

ऐतिहासिक यूनिवर्सिटी और छात्रों में दहशत का माहौल

वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं है, बल्कि यह वर्जीनिया के एट्रिक में स्थित एक ऐतिहासिक रूप से अश्वेत यूनिवर्सिटी (HBCU) है। राज्य की राजधानी रिचमंड से लगभग 24 मील दक्षिण में स्थित इस पब्लिक यूनिवर्सिटी में लगभग 5,700 छात्र पढ़ते हैं। यह अश्वेत अमेरिकियों के लिए राज्य द्वारा समर्थित पहला चार साल का कॉलेज होने का गौरव रखता है।

हैरानी की बात यह है कि यह हमला उस समय हुआ जब यूनिवर्सिटी में नए एकेडमिक साल की शुरुआत होने वाली थी। छात्रों के लिए रेजिडेंस हॉल महज एक हफ्ते पहले ही खुले थे और सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। कई नए छात्रों ने अभी-अभी अपना 'न्यू ट्रोजन एक्सपीरियंस' प्रोग्राम पूरा किया था और वे अपनी नई कॉलेज लाइफ को लेकर उत्साहित थे, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

वर्तमान में कैंपस से लॉकडाउन हटा लिया गया है और आवाजाही फिर से शुरू हो गई है, लेकिन जांच के चलते कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील की है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है ताकि जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ा जा सके।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी