नोबेल विजेता माचाडो ने भारत से मांगी मदद (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

हमें भारत की जरूरत! 'आजाद वेनेजुएला में मोदी की मेजबानी करूंगी', नोबेल विजेता माचाडो ने मांगी मदद

2025 के Nobel Peace Prize की विजेता व वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष कर रहीं माचाडो ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति को फॉलो करती है और उन्हें साथ की जरूरत है।

सौरभ शर्मा

Nobel Peace Prize 2025 Winner Maria Corina Machado: वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष कर रहीं 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना माचाडो ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। पिछले 15 महीनों से छिपी माचाडो ने एक गुप्त ठिकाने से बोलते हुए, भारत को "महान लोकतंत्र" और "दुनिया के लिए एक उदाहरण" बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने की इच्छा जताते हुए कहा कि जब वेनेजुएला आजाद होगा, तब भारत एक "महान सहयोगी" बन सकता है।

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में माचाडो ने 2024 के वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनावों पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि 28 जुलाई 2024 को विपक्ष ने भारी बहुमत से चुनाव जीता था। उन्हें (माचाडो को) चुनाव लड़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद एक अन्य ईमानदार राजनयिक ने उनकी जगह ली और 70% वोट से जीत दर्ज की। माचाडो ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सत्ता छोड़ने के बजाय "इतिहास की सबसे भीषण दमन लहर" शुरू कर दी, जिसमें हजारों निर्दोष लोग गायब हो गए।

'गांधी ने सिखाया, शांति कमजोरी नहीं'

माचाडो ने भारत के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, “मैं भारत की दिल से प्रशंसा करती हूं।” उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कुछ महीने पहले भारत आई थी और उसे देश बेहद पसंद आया, हालांकि वह खुद कभी नहीं आ पाई हैं। मारिया ने कहा कि वह भारतीय राजनीति को भी करीब से फॉलो करती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें महात्मा गांधी के अहिंसक संघर्ष से प्रेरणा मिलती है। मारिया कोरीना माचाडो ने कहा, "गांधी जी ने पूरी मानवता को सिखाया कि अहिंसा में कितनी ताकत होती है और शांतिपूर्ण होना कमजोरी नहीं है।"

'ट्रंप सहयोगी, भारत से बड़ी उम्मीदें'

माचाडो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को "लोकतंत्र की लड़ाई में मुख्य सहयोगी" बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि मादुरो अपराधी हैं और अब अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप और उम्मीद है एशिया के देशों के सहयोग से, मादुरो समझ रहे हैं कि उनका समय खत्म हो गया है। माचाडो ने स्वतंत्र वेनेजुएला में भारत के लिए निवेश के बड़े अवसरों की भी बात की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, अवसंरचना और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के लिए विशाल संभावनाएं होंगी। उन्होंने कहा, "हमें भारत की आवाज की जरूरत है।"

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव