वेनेजुएला की राजधानी में अमेरिका ने बरसाए बम (Image- Screen Capture) 
विदेश

धमाकों से दहली वेनेजुएला की राजधानी, अमेरिका ने बरसाए बम, देखें हमले का VIDEO

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में धमाके की तेज आवाजें सुनी गई हैं। एसोसिएटेड प्रेस न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि काराकास में कम से कम सात धमाके हुए।

अर्पित शुक्ला

US Attack On Venezuela: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में स्थित एक बड़े सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काराकास में नेवी बेस पर अटैक किया गया, जिसमें पेंटागन की भूमिका बताई जा रही है। शनिवार तड़के करीब 2 बजे राजधानी में कम से कम सात जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। शहर के कई हिस्सों में धुएं के गुबार उठते देखे गए।

सीएनएन की एक टीम ने शनिवार रात काराकास में लगातार कई विस्फोट होते हुए देखे। पहला धमाका स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ। सीएनएन की संवाददाता ओसमारी हर्नांडेज ने बताया कि एक धमाका इतना तेज था कि उनकी खिड़की तक कांप गई। धमाकों के बाद काराकास के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और आसमान में कई विमान उड़ते हुए भी नजर आए।

लोग घरों से बाहर निकले

इस घटना पर वेनेजुएला सरकार की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। धमाकों की आवाज सुनते ही शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। काराकास के अलग-अलग हिस्सों में दूर-दूर तक लोगों की मौजूदगी देखी गई।

अमेरिका के साथ लंबे समय से तनाव

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब हाल के दिनों में अमेरिकी सेना कथित तौर पर ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाली नावों को निशाना बना रही है। शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा था कि वह अमेरिका के साथ ड्रग तस्करी रोकने को लेकर किसी समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने आरोप लगाया था कि अमेरिका उनकी सरकार को बदलना चाहता है और वेनेजुएला के बड़े तेल भंडार तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है। उनके अनुसार, इसी उद्देश्य से अगस्त में कैरिबियन सागर में बड़े पैमाने पर सैन्य तैनाती के साथ दबाव अभियान शुरू किया गया था।

ट्रंप पहले दे चुके थे चेतावनी

इस हमले से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार वेनेजुएला को चेतावनी दे चुके थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ नई कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर में ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने CIA को वेनेजुएला के अंदर काम करने की अनुमति दी है, ताकि वहां से होने वाली अवैध ड्रग तस्करी और प्रवासियों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी