संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

'काबू से बाहर हालात', ईरान पर अमेरिका के हमले से UN की बढ़ी टेंशन, एंटोनियो गुटेरेस ने की खास अपील

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले को भड़काऊ कदम बताया है, जिससे संघर्ष नियंत्रण से बाहर होकर क्षेत्रीय व वैश्विक शांति को खतरा है।

अक्षय साहू

वॉशिंगटन: इजराइल-ईरान युद्ध में अब अमेरिका भी कूद गया है। अमेरिका इजराइल का साथ देने का ऐलान करते हुए ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान पर हवाई हमला करके उसे ध्वस्त कर दिया है। इसके लेकर अब संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे लेकर चिंता जताई है।

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका की इस कार्रवाई से यह खतरा पैदा हो गया है कि यह संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है, जिससे नागरिकों, पूरे क्षेत्र और दुनिया पर विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इसे एक ऐसे क्षेत्र में खतरनाक और भड़काऊ कदम बताया, जो पहले ही अत्यधिक तनाव की स्थिति में है। गुटेरेस के अनुसार, यह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर और सीधा खतरा है

काबू से बाहर जा रहे हालात

गुटेरेस ने कहा कि, यह संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है, जिससे न केवल आम नागरिकों, बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया पर भी विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, मैं सभी सदस्य देशों से आग्रह करता हूँ कि वे स्थिति को शांत करने की दिशा में कदम उठाएं और संयुक्त राष्ट्र चार्टर व अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

उन्होंने कहा, इस बेहद नाजुक समय में अराजकता से बचना अत्यंत आवश्यक है। इस संकट का समाधान सैन्य कार्रवाई से नहीं निकल सकता। आगे बढ़ने का रास्ता केवल कूटनीति है, और शांति ही एकमात्र विकल्प है।

और बड़े हमले करेगा अमेरिका: ट्रंप

वही, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद कहा कि ईरान में या तो अब शांति होगी या फिर विनाश। ट्रंप ने कहा कि ईरान को अब शांति के रास्ते पर लौट आना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करता है तो मैं और बड़े हमले करुंगा।

इजराइल पहले से और सुरक्षित

ईरान पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि अब इज़राइल पहले से कहीं अधिक सुरक्षित है। इसके जवाब में नेतन्याहू ने ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना