अमेरिरी सीनेटर लिंडसे ग्राहम (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप के करीबी सीनेटर ने भारत-चीन को दी धमकी, कहा- पूरी तरह कर देंगे बर्बाद…

Lindsey Graham: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने रूस से तेल खरीदने पर भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी दी, कहा- भारी टैरिफ लगाकर इनकी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर देंगे, यह पैसा ‘ब्लड मनी’ है।

अक्षय साहू

Lindsey Graham: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत, चीन और ब्राजील को बर्बाद करने की दी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यदि ये देश रूस के साथ व्यापारिक संबंध बनाए रखते हैं और उससे तेल खरीदना बंद नहीं करते हैं, तो उन्हें भारी टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। यह बयान उन्होंने एक लाइव टीवी इंटरव्यू के दौरान दिया। ग्राहम को राष्ट्रपति डनाल्ड ट्रंप का करीबी माना जाता है।

ग्राहम ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप प्रशासन तेल से जुड़े आयातों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि रूस से निर्यात होने वाले कच्चे तेल का 80 फीसदी हिस्सा भारत, चीन और ब्राजील को जाता है। अमेरिका इस कदम के जरिए रूस पर यूक्रेन के साथ सीजफायर करने का दबाव बनाना चाहता है।

टैरिफ का करना पड़ेगा सामना

सीनेटर ग्राहम ने कहा, "चीन, भारत और ब्राजील जैसे देश जो रूस से सस्ता तेल खरीद रहे हैं, उन पर हम इतना भारी टैरिफ लगाएंगे कि उनकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। अगर आप इस युद्ध को जारी रखने के लिए रूसी तेल खरीदते रहेंगे, तो हम आपकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह तबाह कर देंगे। यह पैसा 'ब्लड मनी' है। पुतिन तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक कोई उन्हें रोकेगा नहीं।"

तीनों देशों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, "आपने एक गंभीर गलती की है। अब आपकी अर्थव्यवस्था लगातार दबाव में रहेगी। हम यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं ताकि वह पुतिन की आक्रामकता का सामना कर सके। पुतिन उन क्षेत्रों पर कब्जा करना चाहते हैं जो उनके नहीं हैं। 1990 के दशक में यूक्रेन ने 1,700 परमाणु हथियार इस भरोसे पर त्याग दिए थे कि रूस उसकी संप्रभुता का सम्मान करेगा, लेकिन पुतिन ने उस वादे को तोड़ दिया।"

रूस को 50 दिनों का अल्टीमेटम

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन के साथ सीजफायर करने के लिए 50 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। ट्रंप ने कहा कि अगर रूस अगले 50 दिनों में युद्ध समाप्त करने को तैयार नहीं होता है, तो अमेरिका उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ट्रंप किसी भी हाल में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवाना चाहते हैं।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक