अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 
विदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीयों को दी बधाई

भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका ने भारतवासियों को शुभकामनाएं दी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: भारत के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका ने भारतवासियों को शुभकामनाएं दी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही ब्लिंकन ने भारत के और दोनों देशों के बीच के संबंधों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ब्लिंकन ने अमेरिका-भारत सामरिक संबंधों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित गहरे संबंध हैं।

 उज्जवल भविष्य की कामना की

ब्लिंकन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि इस अहम दिन यानी भारत का स्वतंत्रता दिवस पर हम भारत के लोगों के समृद्ध और विविध इतिहास तथा अमेरिका-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि हम एक स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत

ब्लिंकन ने जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों तक, अमेरिका-भारत द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक व्यापक और मजबूत हुआ है। ब्लिंकन ने कहा कि मैं भारत, अमेरिका और विश्वभर में रह रहे भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें कि भारत देश आज अपने आजादी का 78 वां साल मना रहा है। 15 अगस्त 1947 में ब्रिटिश हुकूमत से भारत देश आजाद हुआ था। इन 78 सालों में भारत विकास के पथ पर चला है। भारत अपना वर्चस्व दुनियाभर में कायम कर रखा है। आज भारत का दुनिया के सभी देशों के साथ अच्छे संबंध है। भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज समस्त विश्व भारत की ओर बहुत उम्मीद के साथ देखते हैं। विश्व का सबसे बड़ा बाजार बन कर उभर रहा है। जहां हर देश निवेश करना चाहता है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट