तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस 
विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप के अतिवादी से तंज से तंग आईं कमला हैरिस, IQ टेस्ट की दी चुनौती

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आए दिन अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस पर तंज कसते रहते हैं। उनके तंज और बयानबाजी से हैरिस तंग आईं उपराष्ट्रपति ने ट्रंप को आई क्यू टेस्ट की चुनौती दी है।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आए दिन अपने प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस पर तंज कसते रहते हैं। उनके तंज और बयानबाजी से हैरिस तंग आ गई हैं। उपराष्ट्रपति ने ट्रंप को आई क्यू टेस्ट की चुनौती दी है।

जब से कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुई हैं, तब से वो ट्रंप के निशाने पर हैं और ट्रंप, कमला हैरिस के निशाने पर। दोनों नेता एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका गलत दिशा में जा रहा है।

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक फेथ समिट के दौरान सवाल और जवाब के एक सत्र में ट्रंप का बयान आया। उन्होंने कहा कि अमेरिका गलत दिशा में जा रहा है। धर्म ही वो कड़ी है जो अमेरिका को एक साथ जोड़कर रखती है। इस दौरान ट्रंप ने जुलाई में खुद पर हुए हमले का भी जिक्र किया। कहा कि ये चमत्कार है कि वो अब भी बात कर पा रहे हैं।

IQ टेस्ट की चुनौती

उधर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो अपनी मानसिक जांच के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने ट्रंप को भी इस तरह की जांच करवाने की चुनौती दी है।

हैरिस को मानसिक रूप से अक्षम बताया

क्या है मामला दरअसल, ट्रम्प अक्सर हैरिस पर उनकी जाति और लिंग के आधार पर व्यक्तिगत रूप से निशाना साधते रहते हैं। ट्र्रंप ने अपने अपने रैलियों में बयान में कई बार हैरिस हैरिस को मानसिक रूप से अक्षम कहा है। ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया 29 सितंबर को आयोजित एक रैली में भी ये बात दोहराई थी।

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनावों के लिए मतदान होगा। इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप उम्मीदवार हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार बनाया है। कमला हैरिस मौजूदा समय में अमेरिका की उपराष्ट्रपति भी हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब