जो बाइडन द्वीप प्रज्जवलित करते हुए 
विदेश

भारतीय अमेरिकियों के प्रति जागा जो बाइडन का प्रेम, व्हाइट हाउस में साथ मनाएंगे दिवाली

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार शाम को व्हाइट हाउस में देशभर से बड़ी संख्या में आए भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाएंगे। राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार शाम को व्हाइट हाउस में देशभर से बड़ी संख्या में आए भारतीय अमेरिकियों के साथ दिवाली मनाएंगे। राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है। पिछले सालों की परंपरा को जारी रखते हुए राष्ट्रपति अपने भाषण से पहले ब्लू रूम में दीया जलाएंगे।

इसके बाद राष्ट्रपति भारतीय अमेरिकियों की एक सभा के समक्ष भाषण देंगे जिनके लिए वह एक स्वागत समारोह की मेजबानी कर रहे हैं। यह व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बाइडन का आखिरी दिवाली समारोह होगा क्योंकि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति के भाषण में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री और नौसेना की सेवानिवृत्त कैप्टन सुनीता ‘सुनी' विलियम्स का एक वीडियो संदेश होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से एक अभिवादन वीडियो रिकॉर्ड किया, जहां उन्होंने सितंबर में कमांडर के रूप में पदभार संभाला था।

बयान में कहा गया है कि सुनी हिंदू धर्म को मानने वाली हैं और उन्होंने पहले भी आईएसएस से दुनिया भर के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं। वह अपनी विरासत का जश्न मनाने के लिए अपने साथ कई भारतीय और हिंदू सांस्कृतिक वस्तुओं और प्रतीक के साथ आईएसएस में हैं जिनमें समोसा से लेकर उपनिषद और भगवद गीता की प्रति शामिल हैं। (एजेंसी)

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही