लॉस एंजेलिस में प्रदर्शन करते लोग, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका के इस राज्य में भड़का दंगा, ट्रंप ने तैनात किए 2000 सैनिक; विरोध में उतरे गवर्नर

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस' ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप कैलिफोर्निया में बढ़ती अराजकता से निपटने के लिए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात कर रहे हैं।

मनोज आर्या

पैरामाउंट: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शनों को काबू करने के लिए ‘कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड' के 2,000 जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है, जबकि गवर्नर ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई है। लॉस एंजिलिस में संघीय आव्रजन अधिकारियों ने आव्रजन नियमों के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को 44 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद एक संघीय हिरासत केंद्र के बाहर उस समय झड़प हुई जब इस कार्रवाई का विरोध करने जुटे लोगों को तितर-बितर करने के लिए अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले दागे।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस' ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप कैलिफोर्निया में ‘‘बढ़ती अराजकता से निपटने के लिए'' ‘कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड' के जवानों को तैनात कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता गैविन न्यूसम ने इस कदम पर आपत्ति जताई और ‘एक्स' पर एक ‘पोस्ट' साझा करते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता एवं राष्ट्रपति ट्रंप का यह कदम ‘‘जानबूझकर भड़काने वाला है और इससे केवल तनाव बढ़ेगा।'' न्यूसम ने कहा कि यह मिशन अनुचित है और इससे जनता का भरोसा खत्म हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि शुक्रवार को लॉस एंजेलिस के फैशन डिस्ट्रिक्ट में इमिग्रेशन एजेंसी ICE ने एक बड़े छापे के दौरान 44 लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद पूरे शहर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए, जो शनिवार तक जारी रहे। लोगों ने ‘सभी को आजाद करो’ जैसे नारे लगाए और ‘डिपोर्ट बंद करो’ की मांग की। शनिवार को पैरामाउंट इलाके में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और फ्लैश बम का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने संघीय इमारतों पर हमला किया और कुछ इलाकों में एंटी-ICE चित्र भी बनाए। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है, खासकर जब हिंसा कानून लागू कर रहे अधिकारियों के खिलाफ हो। इन अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रंप के बॉर्डर प्रमुख टॉम होमैन ने बयान दिया कि लॉस एंजेलिस को सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है और मेयर को इसका शुक्रिया अदा करना चाहिए। ‘डेमोक्रेट्स की मदद की तो…’, ट्रंप ने एलन मस्क को दी खुली चेतावनी, सुलह से इनकार

गवर्नर न्यूजम ने विरोध जताया

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजम ने संघीय छापों को ‘अराजक और अमानवीय’ बताया। वहीं लॉस एंजेलिस की मेयर करेन बास ने कहा, ‘ICE ने लोगों को सड़कों पर दौड़ाकर पकड़ा, इससे डर और अविश्वास फैला है।’ SEIU यूनियन के अध्यक्ष डेविड हुएर्टा को अधिकारियों के रास्ते में रुकावट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

एजेंसी इनपुट के साथ- 

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति