अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 
विदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने ओडिशा में हुए रेल हादसे पर जताया दुख

सूर्यकांत तिवारी

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) ने शनिवार को कहा कि वह भारत में हुए भीषण रेल हादसे (horrific train accident in India) की खबर से बहुत दुखी हैं। ओडिशा के बालासोर (Odisha's Balasore) में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गए। बालासोर जिले में 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ।

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं और (प्रथम महिला) जिल (बाइडन) भारत में हुए भीषण रेल हादसे के त्रासदीपूर्ण समाचार से दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं इस भयानक घटना में घायल हुए और अपने प्रियजन को खो चुके लोगों के साथ हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच गहरे पारिवारिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं, जो दोनों देशों को एकजुट करते हैं। पूरे अमेरिका के लोग भारतीयों के साथ इस दुख में शामिल हैं।''

https://twitter.com/ani_digital/status/1665167751537631233

इस दुर्घटना में अबतक 288 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। और 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 100 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मौतों के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। 

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में रेल दुर्घटना स्थल (Odisha Train Accident) का निरीक्षण किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बालासोर के अस्पताल में पीड़ितों से मिले और उनसे हालचाल पूछा। वहीं अस्पताल प्रबंधन से इलाज को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटना के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद