अमेरिका में भीषण बस हादसा 
विदेश

US News: अमेरिका में भीषण बस हादसा, सात लोगों की मौत, 37 घायल

अमेरिका के मिसिसिपी में शनिवार सुबह भीषण बस हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हाे गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। ये हादसा अंतरराज्यीय मार्ग- 20 पर एक बस के पलट जाने से हुई। हादसे की जानकारी मिसीसिपी हाईवे पेट्रोल ने यह जानकारी दी।

साक्षी सिंह

बोविना: अमेरिका के मिसिसिपी में शनिवार सुबह भीषण बस हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हाे गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। ये हादसा अंतरराज्यीय मार्ग- 20 पर एक बस के पलट जाने से हुई। हादसे की जानकारी मिसीसिपी हाईवे पेट्रोल ने यह जानकारी दी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हुई। बस वॉरेन काउंटी में बोविना के पास राजमार्ग से फिसलकर पलट गई।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में बताया कि दुर्घटना टायर फटने की वजह से हुई। वॉरेन काउंटी के कोरोनर डग हस्की ने बताया कि मृतकों में छह वर्षीय एक लड़का और उसकी 16 वर्षीय बहन शामिल हैं। दोनों की पहचान उनकी मां ने की।

उन्होंने बताया कि अधिकारी अन्य मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, 37 यात्रियों को विक्सबर्ग और जैक्सन के अस्पतालों में ले जाया गया।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप