Israel-Hamas War: गाजा में भारी बमबारी, 48 फलस्तीनियों की मौत

गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान से ठीक पहले इजरायल ने मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में भीषण बमबारी कर 48 फलस्तीनी मार गिराए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा के 6,40,000 बच्चों को टीका लगाने के लिए क्षेत्रवार आठ घंटे के युद्धविराम पर इजरायल और हमास को तैयार कर लिया है।
israel and hamas war
इजराइल और हमास संघर्ष (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

यरुशलम: गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान से ठीक पहले इजरायल ने मध्य और दक्षिणी क्षेत्र में भीषण बमबारी कर 48 फलस्तीनी मार गिराए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने गाजा के 6,40,000 बच्चों को टीका लगाने के लिए क्षेत्रवार आठ घंटे के युद्धविराम पर इजरायल और हमास को तैयार कर लिया है।

लेकिन टीकाकरण शुरू होने से पहले ही इजरायल ने जिस तरह के हमले किए हैं उससे इस अभियान के सफल होने को लेकर शंका पैदा हो गई है।

गाजा में एक बच्चे में पोलियो का वायरस मिलने के बाद यह अभियान चलाए जाने की आवश्यकता समझी गई है। इस अभियान में दो हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को इजरायल ने गाजा में दवाइयां ले जा रहे वाहनों के काफिले पर हमला किया था।

एक अन्य घटनाक्रम में वेस्ट बैंक के जेनिन इलाके में शनिवार को यहूदी बस्तियों के नजदीक इजरायली सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में दो फलस्तीनी मारे गए हैं।

इजरायली सेना का कहना है कि ये फलस्तीनी उग्रवादी दो अलग-अलग स्थानों पर यहूदी बस्तियों पर हमले के लिए आए थे, उसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी गोलीबारी में दोनों मारे गए।