सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

US Marines पर साइबर हमला, ईरान से जुड़े ग्रुप ने 2300 से अधिक सैनिकों का डेटा किया लीक; दी गई मौत की धमकी!

US Marines Cyber Attack: ईरान से जुड़े 'हैंडला हैक' ग्रुप ने 2,300 से अधिक अमेरिकी मरीन का संवेदनशील डेटा लीक कर मौत की धमकी दी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ती यह साइबर जंग अब और भी खतरनाक हो गई है।

अमन उपाध्याय

US Marines Cyber Attack Data Leak: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव अब केवल मिसाइलों और ड्रोन तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि यह एक बेहद खतरनाक 'हाइब्रिड वॉर' का रूप ले चुका है। हाल ही में एक बड़ी घटना में, ईरान से जुड़े माने जाने वाले एक हैक्टिविस्ट ग्रुप ने अमेरिकी सेना के खिलाफ बड़े पैमाने पर साइबर हमले को अंजाम दिया है। इस हमले ने न केवल सुरक्षा तंत्र में सेंध लगाई है बल्कि सीधे तौर पर सैनिकों के परिवारों को भी डराने की कोशिश की है।

अमेरिकी मरीन का सीक्रेट डेटा सार्वजनिक

ईरान समर्थक हैकर समूह 'हैंडला हैक' ने दावा किया है कि उसने पर्सियन गल्फ में तैनात 2,300 से अधिक US Marines और नौसेना कर्मियों का बहुत ही संवेदनशील डेटा सार्वजनिक कर दिया है। लीक हुई फाइलों में सैनिकों के नाम, उनके निजी फोन नंबर, घर के स्थायी पते और उनकी बेस लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार, हैकर्स ने सैनिकों की निजी आदतों से जुड़ी सूचनाएं भी हासिल कर ली हैं जिसे टेलीग्राम और डार्क वेब वेबसाइटों पर जारी किया गया है।

व्हाट्सएप पर दी गई धमकियां

यह हमला केवल डेटा चोरी तक ही सीमित नहीं था। 28 और 29 अप्रैल के बीच, कई अमेरिकी सैनिकों को उनके निजी व्हाट्सएप नंबरों पर धमकी भरे संदेश मिले। जिसमें लिखा था कि हम जानते हैं कि तुम कौन हो अपने परिवारों को आखिरी बार कॉल कर लो। इतना ही नहीं, हैकर्स ने इन धमकियों के साथ ईरानी हथियारों जैसे 'शाहिद ड्रोन' और 'कादिर मिसाइल' की तस्वीरें और जानकारी भी भेजी, जिसका उद्देश्य सीधे-सीधे सैनिकों का मनोबल तोड़ना था।

कौन है हैंडला हैक और क्या है मकसद?

हालांकि यह ग्रुप खुद को 'प्रो-फिलिस्तीनी' बताता है लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI और न्याय विभाग का मानना है कि यह ईरान के खुफिया और सुरक्षा मंत्रालय (MOIS) से जुड़ा एक फ्रंट ग्रुप है। ग्रुप ने इस हमले को ईरान के मिनाब क्षेत्र में एक स्कूल पर हुए हमले का बदला बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनके पास अभी हजारों और सैनिकों का डेटा मौजूद है, जिसे वे जल्द ही सार्वजनिक करेंगे।

US साइबर कमांड ने जारी किया हाई अलर्ट

इस गंभीर उल्लंघन के बाद, पेंटागन और यूएस साइबर कमांड ने हाई अलर्ट जारी किया है। सैनिकों को अपने निजी उपकरणों के प्रति सतर्क रहने और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस कृत्य को ईरानी शासन की 'हताशा' बताया है। हालांकि FBI ने हैंडला से जुड़े कई इंटरनेट डोमेन को जब्त कर लिया है लेकिन यह ग्रुप नए डिजिटल ठिकानों से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे