अमेरिकी F-16 फाइटर क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका का F-16 फाइटर क्रैश, ट्रेनिंग मिशन में विमान बना आग का गोला, वायरल VIDEO

US Fighter Jet Crashed: कैलिफोर्निया में अमेरिकी वायुसेना का F-16 थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट सुरक्षित इजेक्ट हुआ, हल्की चोटें आईं, जांच जारी है।

अक्षय साहू

US Air Force F 16 Crashed: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक F-16 फाइटर जेट ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा ट्रोना एयरपोर्ट के पास हुआ, जहां एलीट थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जैसे ही जेट जमीन से टकराया, वह आग के गोले में बदल गया, और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता देखा गया।

अमेरिकी एयरफोर्स के मुताबिक, घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11 बजे हुई। फाइटर जेट डेथ वैली के दक्षिण में स्थित एक दूरदराज रेगिस्तानी इलाके में गिरा। वीडियो फुटेज में साफ दिखा कि विमान नीचे गिरने से पहले पायलट समय रहते इजेक्ट हो गया था। पैराशूट की मदद से वह सुरक्षित नीचे उतरा। पायलट को केवल हल्की चोटें आईं और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

क्रैश के कारणों की जांच जारी

वायुसेना ने बताया कि अभी क्रैश के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में कहा गया कि F-16 अज्ञात परिस्थितियों में हादसे का शिकार हुआ। एयर फ़ोर्स के 57वें विंग के पब्लिक अफेयर्स ऑफिस ने बयान जारी कर बताया कि जांच टीमें घटना स्थल का निरीक्षण कर रही हैं। प्रारंभिक आकलन पूरा होने के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी। बता दें कि F-16 फाइटिंग फाल्कन एक सिंगल-इंजन मल्टीरोल जेट है और थंडरबर्ड्स टीम की एरोबेटिक क्षमता का मुख्य हिस्सा माना जाता है। इस विमान का उपयोग अमेरिकी वायुसेना की दक्षता और शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किया जाता है।

पहले भी हुए हैं हादसे

थंडरबर्ड्स एयर शो अपनी करीबी फॉर्मेशन उड़ानों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें पायलट एक-दूसरे से सिर्फ कुछ इंच की दूरी बनाए रखते हुए अभ्यास करते हैं। अमेरिकी वायुसेना के संक्षिप्त बयान में इस दुर्घटना के हालात की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। 1953 में स्थापित थंडरबर्ड्स टीम लास वेगास के पास नेलिस एयर फोर्स बेस से सीजनल अभ्यास करती है, जहां F-16 फाल्कन, F-22 रैप्टर और A-10 वारथॉग जैसे विमान तैनात हैं। टीम के लंबे इतिहास में कई दुर्घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब F-16 फाइटर जेट हादसे का शिकार हुआ है। इसी साल अगस्त में पोलैंड में एक एयर शो रिहर्सल के दौरान F-16 क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी। यह दर्शाता है कि थंडरबर्ड्स और F-16 जैसी हाई-स्पीड फॉर्मेशन उड़ानें जोखिम से पूरी तरह मुक्त नहीं हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही