तस्वीर में जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन 
विदेश

यूक्रेन की सीमा के पास 8000 उत्तर कोरिया के सैनिक मौजूद, अमेरिका के सवालों का रूस ने नहीं दिया जवाब

रूस और यूक्रने के बीच जंग जारी है। अब इस जंग में उत्तर कोरिया भी कूद गया है। उत्तर कोरिया रूस के समर्थन में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में खड़ा है। अमेरिका ने दावा किया कि उत्तर कोरिया के लगभग 8000 सैनिक यूक्रेन सीमा के पास मौजूद हैं।

साक्षी सिंह

न्यूयॉर्क: रूस और यूक्रने के बीच जंग जारी है। अब इस जंग में उत्तर कोरिया भी कूद गया है। उत्तर कोरिया रूस के समर्थन में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में खड़ा है। अमेरिका ने दावा किया कि उत्तर कोरिया के लगभग 8000 सैनिक यूक्रेन सीमा के पास मौजूद हैं।

अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को दावा किया कि उसके पास पुख्ता जानकारी है कि उत्तर कोरिया के लगभग आठ हजार सैनिक यूक्रेन की सीमा के नजदीक रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हैं। इसके मुताबिक ये सैनिक यूक्रेन के साथ लड़ाई में रूस की मदद करने की तैयारी कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान घटनाक्रम में विश्व निकाय में अमेरिका के उप राजदूत रॉबर्ट वुड ने रूस और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग की निंदा करने वाली अपनी पूर्व की टिप्पणियों में और तथ्य जोड़ने के लिए और समय मांगा है। वुड ने कहा कि हमें अभी-अभी कुछ जानकारी मिली है। इसके मुताबिक कुर्स्क ओब्लास्ट क्षेत्र में अभी लगभग 8,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मौजूद हैं।

रूस के प्रतिनिधि ने नहीं दिया जवाब

कुर्स्क एक रूसी क्षेत्र है जिस पर अगस्त में यूक्रेन की सेना ने अचानक किये हमले के बाद कब्जा कर लिया था। रॉबर्ट वुड ने संयुक्त राष्ट्र परिषद में सवाल किया कि क्या रूस अब भी मानता है कि रूस में उत्तर कोरिया का कोई सैनिक नहीं हैं? सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दे पर बुलाए गए रूस के प्रतिनिधि ने इस टिप्पणी का जवाब नहीं दिया और सत्र स्थगित कर दिया गया।

एंटनी ब्लिंकन ने नहीं किया स्पष्ट

दूसरी ओर गुरुवार को ही अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि ऐसी आशंका है कि यूक्रेन की सीमा पर मौजूद लगभग 8000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को आने वाले दिनों में रूस की ओर से युद्ध में भेजा जाएगा। ब्लिंकन ने रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन और अपने दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने अभी तक इन सैनिकों को यूक्रेनी बलों के खिलाफ लड़ाई में तैनात नहीं देखा है। लेकिन हमें आशंका है कि आने वाले दिनों में ऐसा होगा।

रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि रूस, उत्तर कोरियाई सैनिकों को तोपखाने, ड्रोन और बारूदी सुरंगों को साफ करने समेत बुनियादी पैदल सेना संचालनों का प्रशिक्षण दे रहा है। जिससे पता चलता है कि वे इन बलों का अग्रिम पंक्ति के अभियानों में इस्तेमाल करने का पूरा इरादा रखते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट