अमेरिकी ने वेनेजुएला की राजधानी पर किया हमला 
विदेश

अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला की राजधानी में फैली आग, देशभर में इमरजेंसी का ऐलान, एयरस्पेस बंद

Venezuela US War: वेनेजुएला की राजधानी कराकस में तड़के कई धमाके हुए, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और सायरन बजने लगे।

अर्पित शुक्ला

US Attack On Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के कई तेज धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। शहर के विभिन्न इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रपति भवन के आसपास लगातार सायरन बजते रहे और टैंकों की गश्त शुरू कर दी गई। स्थानीय समय के अनुसार पहला धमाका रात करीब 1:50 बजे दर्ज किया गया।

कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कुछ जगहों पर आग लगने की खबर है। आसमान में विमानों जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं। सामने आए कुछ वीडियो में रात के अंधेरे में धुएं के गुबार उठते नजर आ रहे हैं। इस हमले के पीछे अमेरिका का हाथ होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में जमीनी हमलों के लिए कुछ दिन पहले ही अमेरिकी सेना को मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों से जुड़े दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन पर क्रिसमस के आसपास विचार किया गया था, लेकिन उसी समय नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों को प्राथमिकता दी गई।

राष्ट्रपति मादुरो ने देश में आपातकाल घोषित किया

कराकस में धमाकों और बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में आपात स्थिति लागू करने की घोषणा की है। मादुरो ने जनता से अपील की कि वे ‘साम्राज्यवादी हमले को नाकाम करने’ के लिए एकजुट रहें।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वेनेजुएला इस समय बाहरी आक्रामकता का सामना कर रहा है और देश की संप्रभुता बचाने के लिए लोगों का साथ जरूरी है। राजधानी कराकस में पहले से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सेना व टैंकों की मौजूदगी के बीच हालात और ज्यादा तनावपूर्ण नजर आ रहे हैं।

कराकस के ऊपर दिखे CH-47 हेलिकॉप्टर

कराकस में हुए धमाकों के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी वायुसेना ने अपने विमानों के ट्रांसपोंडर बंद कर दिए हैं, जिसके कारण FlightRadar24 पर कोई अमेरिकी उड़ान दिखाई नहीं दे रही। इसी बीच राजधानी कराकस के ऊपर कई अमेरिकी आर्मी हेलिकॉप्टर और विमान देखे जाने की खबरें सामने आई हैं, जिनमें CH-47 हेलिकॉप्टर शामिल बताए जा रहे हैं। जमीन पर बढ़ी सैन्य हलचल और आसमान में गतिविधियों से संकेत मिल रहे हैं कि वेनेजुएला में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई शुरू हो सकती है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां