अमेरिकी फौज ने तेल टैंकर पर कब्जा किया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप ने कर ही दिया जंग का ऐलान! 'दुश्मन' के जहाज पर हेलीकॉप्टर से उतरी US फौज, कब्जे का VIDEO वायरल

US Venezuela Clash: अमेरिका ने हेलीकॉप्टर से सैनिक उतारकर वेनेजुएला तट के पास एक बड़े तेल टैंकर को जब्त किया, वेनेजुएला ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ खतरनाक और अवैध कार्रवाई बताया।

अक्षय साहू

US Forces Seized Oil Tanker in Venezuelan Coast: अमेरिका ने एक बड़ा सैन्य कदम उठाते हुए हेलीकॉप्टर से अपने सैनिकों को वेनेजुएला के समुद्री तट के पास मौजूद एक बड़े तेल टैंकर पर उतारा और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इस ऑपरेशन की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह जहाज अवैध तेल व्यापार करने वाले नेटवर्क का हिस्सा था, इसलिए इसे जब्त किया गया है। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी अमेरिकी सरकार ने जारी किया है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पहले से ही ड्रग्स तस्करी को लेकर काफी तनाव चल रहा है। अमेरिका का कहना है कि वह ड्रग्स और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जबकि वेनेजुएला की सरकार अमेरिका पर गंभीर आरोप लगा रही है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का कहना है कि अमेरिका इन कार्रवाइयों के जरिए उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रहा है। वेनेजुएला ने अमेरिका की इस कार्रवाई को 'साफ-साफ चोरी' बताया है।

कैरेबियन सागर में बड़ी नौसेना तैनाती

अमेरिका पहले ही कैरेबियन सागर में अपनी बड़ी नौसेना तैनात कर चुका है। कई आधुनिक युद्धपोत वहां मौजूद हैं, और अमेरिका का कहना है कि इनका मकसद ड्रग्स तस्करी को रोकना है। लेकिन वेनेजुएला इसे राजनीतिक हमला मान रहा है। सोशल मीडिया पर अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें अमेरिकी सैनिक हेलीकॉप्टर से टैंकर के डेक पर उतरते दिखाई देते हैं। वे राइफलें लिए जहाज के अंदर जाते हैं और पूरी जगह को अपने नियंत्रण में लेते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा टैंकर है जिसे अमेरिकी सेना ने जब्त किया है। उनके अनुसार यह सिर्फ शुरुआत है और आगे भी कई कदम उठाए जाएंगे।

अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज एक 'अवैध तेल शिपिंग नेटवर्क' का हिस्सा था। इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और ईरान से प्रतिबंधित तेल को एक देश से दूसरे देश तक ले जाने के लिए किया जाता था। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह टैंकर क्यूबा जा रहा था, इसलिए अमेरिकी तट रक्षक ने इसे रोका और कब्जे में ले लिया।

वेनेजुएला ने की अमेरिकी ऑपरेशन की निंदा

वेनेजुएला ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनके विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और यह खुलेआम लूटपाट जैसा काम है। वेनेजुएला ने आरोप लगाया कि अमेरिका उनकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। यह घटना दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकती है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और विवाद होने की संभावना है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज