रूस-यूक्रेन जंग में बढ़ा तनाव, (डिजाइन फोटो) 
विदेश

यूक्रेन ने जंग में उतारा 'साइलेंट हथियार', बिना आवाज और रोशनी के ड्रोन को कर देगा राख; Putin की टेंशन बढ़ी

Ukraine Sunray Silent Killer: यूक्रेन ने 'सनरे' नामक एक नया प्रलयंकारी लेजर हथियार विकसित किया है जो बिना किसी आवाज या बीम के 2 किमी दूर तक दुश्मन के ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर सकता है।

अमन उपाध्याय

Ukraine Anti Drone Laser Weapon System: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध में अब एक ऐसे हथियार की एंट्री हुई है जिसे 'साइलेंट किलर' के नाम से जाना जा रहा है। यूक्रेन ने 'सनरे' (Sunray) नामक एक नया एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किया है, जो बिना किसी आवाज और दिखाई देने वाली रोशनी के दुश्मन के ड्रोनों को पल भर में राख कर देता है। इसे पहले 'ट्राइडेंट' के नाम से जाना जाता था और अब इसे मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है।

पिकअप ट्रक से प्रहार और ऑटोमैटिक ट्रैकिंग

'द अटलांटिक' की रिपोर्ट के अनुसार, इस हथियार के प्रोटोटाइप का हाल ही में परीक्षण किया गया है। जहां इसे एक खाली मैदान में पिकअप ट्रक की छत पर रखा गया था। परीक्षण के दौरान जैसे ही एक छोटा यूएवी लॉन्च किया गया लेजर के कैमरों ने उसे ऑटोमैटिकली ट्रैक कर लिया। ऑपरेटर के 'फायर' कहते ही कुछ ही सेकंड में ड्रोन ऐसे जलने लगा जैसे उस पर कोई अनदेखी बिजली गिरी हो और वह आग का गोला बनकर जमीन पर गिर गया।

मारक क्षमता और अमेरिकी तकनीक से तुलना

यूक्रेन की अनमैन्ड सिस्टम्स फोर्सेज के कर्नल वादिम सुखारेव्स्की ने बताया कि सनरे आसमान में 1.2 मील (लगभग 2 किमी) की दूरी तक रूसी विमानों को भी मार गिराने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह तकनीक अमेरिका के HELIOS लेजर सिस्टम की तुलना में बहुत सस्ती और तेजी से विकसित की गई है। जहां अमेरिकी सिस्टम को बनाने में 4 साल और भारी निवेश लगा, वहीं यूक्रेन ने सनरे को केवल 2 साल में तैयार कर लिया और इसकी प्रति यूनिट लागत भी काफी कम है।

'आज जिंदा रहने के लिए जरूरी'

यूक्रेन के रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने इस तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 'एंटी ड्रोन डोम बनाना भविष्य की बात नहीं, बल्कि आज जिंदा रहने के बारे में है'। यूक्रेन की हथियार कंपनियां इस युद्ध में व्यक्तिगत रूप से निवेश कर रही हैं, जबकि अमेरिकी कंपनियों का ध्यान लाभ पर अधिक होता है। यूक्रेन को उम्मीद है कि यह 'साइलेंट किलर' रूसी ड्रोनों के आतंक को खत्म करने में गेम-चेंजर साबित होगा।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात