रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, AI मॉडिफाइड फोटो  
विदेश

रूस पर फिर बरसे यूक्रेनी ड्रोन, बेलगोरोद समेत कई शहरों मे भारी तबाही; मलबे में तब्दील हुए कई घर

Ukraine Drone Strikes: रूस के कई शहरों पर यूक्रेनी ड्रोनों ने आधी रात को हमला किया। रोस्तोव में एक जोड़े की मौत और 5 घायल हुए, जबकि बेलगोरोद में 12 लोग जख्मी हुए। रिहायशी इलाकों में भारी तबाही हुई है।

अमन उपाध्याय

Ukraine Drone Strikes Russia Belgorod: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अब रूसी सीमाओं के भीतर गहराई तक पहुंच गया है। 27 जुलाई की दरम्यानी रात यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोद (Belgorod) और दक्षिणी सामरिक केंद्र रोस्तोव-ऑन-डॉन सहित कई शहरों पर एक साथ भीषण ड्रोन हमले किए। इन हमलों ने न केवल भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया है, बल्कि रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर रूसी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

रोस्तोव में भारी तबाही

दक्षिणी रूस के प्रमुख शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में रात भर धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। रोस्तोव ओब्लास्ट के गवर्नर यूरी स्लीसर ने पुष्टि की है कि इन हमलों में एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई है। इसके अलावा, पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। घायलों में एक किशोर भी शामिल है।

गवर्नर के अनुसार, ड्रोन गिरने से शहर के कई गोदामों और घरों में भीषण आग लग गई। स्वतंत्र मीडिया रिपोर्ट्स और फुटेज में रोस्तोव के शिपिंग पोर्ट के पास धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया, जो रिहायशी इमारतों के बेहद करीब स्थित है।

बेलगोरोद में मलबे में तब्दील हुई इमारतें

यूक्रेनी सीमा से मात्र 27 किलोमीटर दूर स्थित बेलगोरोद में भी स्थिति भयावह रही। बेलगोरोद ओब्लास्ट के परिचालन मुख्यालय ने जानकारी दी कि ड्रोन हमलों के कारण एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत और वहां खड़ी 15 कारें आग की लपटों में घिर गईं। इस हमले में 12 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कई घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है और खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।

कई शहरों में भी धमाके

हमलों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। अज़ोव सागर के तट पर स्थित तटीय शहर टैगन्रोग में भी जोरदार विस्फोटों की खबरें मिली हैं। हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमेशा की तरह अधिकांश ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है, लेकिन जमीन पर मौजूद तबाही के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

बुनियादी ढांचों पर निशाना

लगातार बढ़ते इन 'डीप-स्ट्राइक' हमलों का असर रूस के राष्ट्रीय आयोजनों पर भी पड़ रहा है। सुरक्षा चिंताओं और यूक्रेनी ड्रोन के खतरे को देखते हुए, रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग में होने वाली अपनी वार्षिक नेवी डे परेड को लगातार दूसरे साल रद्द कर दिया है।

यूक्रेन के इन हमलों को देखते हुए अब दुनिया में रूस के सुरक्षातंत्र पर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि रूस में सबसे सुरक्षित माना जाने वाला पुतिन का गृहनगर भी अब इन हमलों से सुरक्षित नहीं रहा है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच