ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

Keir Starmer Resign: ब्रिटेन में बड़ा सियासी संकट, एपस्टीन फाइल्स से मचा हड़कंप, पीएम के इस्तीफे की अटकलें तेज

UK Crisis Keir Starmer Resign: ब्रिटेन में बड़ी राजनीतिक हलचल है। एपस्टीन फाइल्स में नाम आने से जनता खफा है। जिसके चलते भारी चुनावी हार के बाद पीएम कीर स्टारमर जल्द ही अपना पद छोड़ सकते हैं।

प्रिया सिंह

UK PM Keir Starmer Resign: ब्रिटेन की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची हुई है। इस संकट के बीच प्रधानमंत्री कीर स्टारमर जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। लेबर पार्टी के एक नेता का नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आया है। इसके बाद सरकार पर आम जनता का अविश्वास काफी ज्यादा बढ़ गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम ने करीबियों से कहा है कि वह अपना पद छोड़ने को तैयार हैं। लेबर पार्टी के 80 से ज्यादा सांसदों ने भी उनसे पद छोड़ने की अपील की है। बीते दिनों सरकार के तीन सदस्यों के इस्तीफा देने की बात भी सामने आई थी। हालांकि पीएम अपने हिसाब से तय करेंगे कि उन्हें इस्तीफा कब देना है।

लेबर पार्टी की चुनाव में भारी हार

गुरुवार को ब्रिटेन के 136 क्षेत्रों में क्षेत्रीय चुनाव आयोजित किए गए थे। लेबर पार्टी ने परिषद की 2,200 से ज्यादा सीटों में से लगभग 1,200 सीटें गंवा दीं। इस भारी हार से पार्टी की जड़ें पूरी तरह से हिल गई हैं। दक्षिणपंथी 'रिफॉर्म यूके' पार्टी स्पष्ट विजेता के तौर पर उभरी और लगभग 1,400 सीटें जीतीं। स्काई न्यूज के अनुसार, इसने 1,422 सीटें जीती हैं और लेबर पार्टी 980 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। निगेल फराज के नेतृत्व वाली यह पार्टी चुनाव की सबसे बड़ी विजेता मानी जा रही है।

लिबरल डेमोक्रेट्स 834 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कंजरवेटिव पार्टी 754 सीटों के साथ चौथे स्थान पर रही है। चुनाव परिणामों से साफ है कि जनता का झुकाव अब लेबर पार्टी से पूरी तरह हट चुका है। वेल्स सेनेड में प्लाइड सिमरु 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। रिफॉर्म यूके 34 सीटों के साथ दूसरे और लेबर पार्टी मात्र नौ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है। वेल्स में 27 साल सत्ता में रहने के बाद लेबर पार्टी ने पहले ही हार मान ली।

स्कॉटलैंड में स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने सबसे अधिक 58 सीटें जीतीं लेकिन बहुमत के 65 सीटों से पीछे रह गई। लेबर पार्टी और रिफॉर्म यूके 17-17 सीटों पर बराबरी पर हैं। स्कॉटलैंड में कंजर्वेटिव पार्टी की सीटें घटकर महज 12 रह गईं।

प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का रुख

अपने निराशाजनक नतीजों के बावजूद, स्टारमर ने पहले इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह पीछे नहीं हटेंगे और देश को अराजकता में नहीं धकेलेंगे। लेकिन लेबर पार्टी के पीटर मैंडलसन का नाम एपस्टीन फाइल्स में आने से अब इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित