ब्रिटेन ने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने के लिए कहा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

'पाकिस्तान घूमने मत जाओ, फंस जाओगे', इस देश ने अपने नागरिकों को दी चेतानवी, बताया क्या है खतरा

Pakistan Security Alert: ब्रिटेन ने पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवादी खतरे को लेकर अपने नागरिकों के लिए सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, बड़े शहरों और सार्वजनिक स्थानों में सतर्क रहने की सलाह दी।

अक्षय साहू

UK Travel Advisory Pakistan: ब्रिटेन ने पाकिस्तान में बढ़ती आतंकवाद की घटनाओं को लेकर अपने नागरिकों के लिए एक नई, कड़ी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। ब्रिटिश सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों का खतरा बहुत अधिक है और किसी भी समय बिना कोई चेतावनी हमला हो सकता है। यूके के विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि वैश्विक स्तर पर ब्रिटिश नागरिक आतंकियों के लिए अक्सर हाई-प्रोफाइल टारगेट माने जाते हैं, इसलिए वहां मौजूद लोगों को अत्यंत सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस एडवाइजरी में बताया गया है कि पाकिस्तान में कई आतंकवादी समूह सक्रिय हैं जैसे कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), TJP, ISKP, अल-कायदा और बलूच मिलिटेंट्स, जो लगातार सुरक्षा बलों और अन्य लक्ष्यों पर हमले कर रहे हैं। इन हमलों का मुख्य निशाना सुरक्षा बल होते हैं, लेकिन वे बड़े शहरों को भी अपनी धमक दिखाने के लिए निशाना बनाते हैं।

पाकिस्तान के बड़े शहरों पर खतरा

ब्रिटिश सरकार के मुताबिक कराची, इस्लामाबाद, क्वेटा, पेशावर और लाहौर जैसे बड़े शहर सबसे खतरनाक माने जा रहे हैं। हाल के आतंकवादी हमलों में यह भी देखा गया है कि चीनी नागरिकों और पूर्वी एशियाई लोगों को भी निशाना बनाया गया है। एडवाइजरी में प्रमुख खतरनाक जगहों के रूप में धार्मिक स्थल, सरकारी कार्यालय, होटल, बाजार, मॉल, स्कूल, पर्यटन स्थल, सार्वजनिक कार्यक्रम, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को हाइलाइट किया गया है, क्योंकि ये आतंकवादियों के लिए विशेष रूप से हाई-वैल्यू टारगेट बने हुए हैं।

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को बड़े भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने, यात्रा के समय रास्ते बदलने और स्थानीय सुरक्षा अपडेट्स पर निगरानी रखने की सख्त सलाह दी है। राजनीतिक अस्थिरता और लगातार बढ़ती हिंसा की वजह से पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति और खराब हो सकती है। विशेष रूप से केपी और बलूचिस्तान में हाल के महीनों में हमलों की तीव्रता में वृद्धि देखी गई है।

विदेशी नागरिकों के लिए बढ़ा खतरा

यह ट्रैवल एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान आर्थिक संकट, राजनीतिक विवाद और उग्रवाद से जूझ रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी नागरिकों के लिए खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है, इसलिए पश्चिमी देशों की ट्रैवल एडवाइजरी भी लगातार सख्त होती जा रही हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, ली जाएगी ब्रिक्स फैमिली फोटो

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब