UAE वीजा के लिए बदल गए नियम, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

सावधान! UAE वीजा के लिए बदल गए नियम, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

UAE visa new rules: यूएई वीजा प्रक्रिया में नए नियम लागू किए गए हैं। अब हर वीजा आवेदक को अपने पासपोर्ट का बाहरी कवर पेज जमा करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक यह कवर पेज आवेदन..

अमन उपाध्याय

UAE Visa Process: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी वीजा प्रक्रिया में नया नियम लागू कर दिया है। अब UAE में आने वाले सभी आवेदकों को वीजा आवेदन के साथ अपने पासपोर्ट का बाहरी कवर पेज भी जमा करना अनिवार्य होगा। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और सभी प्रकार के वीजा तथा सभी राष्ट्रीयताओं पर लागू होगा।

सूचना के अनुसार, यह नियम पिछले हफ्ते ही लागू हुआ और इसके बारे में औपचारिक नोटिस और सिस्टम अपडेट के माध्यम से आमेर केंद्र, ट्रैवल और वीजा एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। हालांकि पासपोर्ट का कवर पेज आपकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं बताता, लेकिन यह आपके देश की पहचान दिखाता है और इमिग्रेशन अधिकारियों को जांच में मदद करता है।

नया नियम किस पर लागू होगा

यूएई का नया नियम अब पर्यटक वीजा, यात्रा वीजा, मल्टीपल-एंट्री परमिट और पासपोर्ट सुधार (correction) आवेदन पर लागू होगा। नियम के अनुसार, अगर पासपोर्ट में कवर पेज नहीं होगा तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जब तक कवर पेज जमा नहीं किया जाएगा, आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • यूएई जाने के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज़ आपके पास होना जरूरी हैं:
  • पासपोर्ट का बाहरी कवर पेज- पासपोर्ट का सबसे बाहरी पन्ना, जिस पर देश का नाम और प्रतीक (emblem) होता है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो- हाल ही में लिया गया, हाई-रिज़ॉल्यूशन वाला फोटो।
  • पासपोर्ट बायो-डेटा पेज- यह पासपोर्ट का मुख्य पेज होता है जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी और फोटो होती है।
  • यात्रा बीमा- यदि आवश्यक हो तो।
  • राउंड-ट्रिप टिकट- आने और जाने की फ्लाइट की कंफर्म टिकट।
  • होटल बुकिंग की जानकारी- पूरे प्रवास के दौरान ठहरने की वैध व्यवस्था।

क्यों लागू किया यूएई ने यह नया नियम?

निवास और विदेशी मामलों के महानिदेशालय (GDRFA) या ICP ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कई लोग इसे व्यावहारिक सत्यापन के उद्देश्य से मान रहे हैं। यूएई के एक समाचार पत्र के अनुसार, एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि कभी-कभी आवेदक अपनी राष्ट्रीयता गलत दर्ज कर देते हैं और पासपोर्ट पर यह जानकारी बहुत छोटे अक्षरों में होने के कारण पहचानना मुश्किल हो जाता है। इस नए नियम से अधिकारियों के लिए यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक