वियतनाम में तूफान ने मचाई तबाही (सोर्स:- सोशल मीडिया) 
विदेश

वियतनाम में तूफान ‘यागी' ने मचाया कोहराम, अब तक 14 लोगों की गई जान 190 से ज्यादा घायल

वियतमान में इन दिनों तूफान का जबरदस्त मंजर देखने को मिल रहा है। जहां अब तक 14 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है वहीं 170 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

शुभम पाठक

हनोई: वियतनाम में इन दिनों तूफान यागी ने कोहराम मचा रखा हुआ है। देश के उत्तरी क्षेत्र में तूफान से मची तबाही के कारण अब तक 14 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ रही है वहीं 190 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

वियतनाम में मचे इस तबाही के कारण लोगों में डर का महौल बना हुआ है। इसके साथ ही इस मामले में मौसम विभाग ने पूरे देशभर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं खबर आ रही है कि इस तूफान के कारण देश भर के 30 लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हैं।

अधिकारी ने दी जानकारी

तूफान से मची तबाही के बारे में जानकारी देते हुए वियतनाम के अधिकारी ने चौकाने वाला खुलासा किया। अधिकारी ने बताया कि यागी तूफान का ये भयावह रूप पिछले एक दशक में आए तूफान का सबसे बड़ा रूप है। इस तूफान के कारण 30 लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि इससे कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। चार हवाई अड्डों को बंद करने के बाद सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। तूफान ने शनिवार दोपहर को वियतनाम के उत्तरी तटीय प्रांतों क्वांग निन्ह और हैफोंग में 149 किलोमीटर प्रति घंटे (92 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दस्तक दी।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

इसके साथ ही इस मामले में वियतनाम के मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य प्रांतों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है तथा निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। राजधानी हनोई में सेना और पुलिस बलों के साथ नगरपालिका कर्मचारी उखड़े हुए पेड़ों, होर्डिंग, गिरे हुए बिजली के खंभों और ढह गई छतों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन कर रहे हैं। बुधवार को ‘यागी' तूफान उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन से दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ा था।

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात