भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

Tsunami In Japan: रूस और जापान में आई भयावह सुनामी, VIDEO देखकर दहल जाएगा दिल

Tsunami in Russia and Japan: रूस के कामचटका में आए भूकंप के बाद सुनामी की तेज लहरों ने दस्तक दी। कुछ जगहों पर सुनामी की लहरें 4 मीटर तक ऊंची थीं, जिससे बंदरगाहों और तटीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

अभिषेक सिंह

Russia Earthquakes Tsunami Warning: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार की सुबह 8.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। जिसने भारी तबाही मचाई। जापान और रूस के तटीय इलाकों में सुनामी की लहरें आई हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप अब तक दर्ज किए गए छह सबसे बड़े भूकंपों में से एक है।

भूकंप के तुरंत बाद जापान और रूस के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने चेतावनी दी कि और भी बड़ी लहरें आ सकती हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने कहा कि उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में, खासकर होक्काइडो से वाकायामा (ओसाका के पास) तक, तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

इसका केंद्र रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 125 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और समुद्र तल से 19 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान के बीएनओ न्यूज़ के अनुसार, जापान के तट पर चार व्हेल बहकर आ गईं, जिससे समुद्री जीवन भी प्रभावित हुआ।

4 मीटर ऊंची उठीं सुनामी की लहरें

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कुछ जगहों पर सुनामी की लहरें 4 मीटर तक ऊंची थीं, जिससे बंदरगाहों और तटीय इमारतों को नुकसान पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, रूस के तटीय इलाकों की इमारतें जलमग्न दिखाई दे रही थीं।

खाली कराए गए तटीय इलाकों के घर

रूस और जापान दोनों के तटीय इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में कहा, "आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था।" रूस के आपातकालीन विभाग ने कामचटका के दक्षिण में स्थित सेवेरो-कुरिल्स्क जैसे शहरों में लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर की अपील

अमेरिकी अधिकारियों ने गुआम और अन्य माइक्रोनेशियाई द्वीपों पर भी सुनामी की निगरानी जारी रखी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लोगों से "सुरक्षित रहने" की अपील की और लिखा, "प्रशांत महासागर में आए एक बड़े भूकंप के कारण हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

बंदरगाहों को पहुंचा नुकसान

भूकंप के बाद अमेरिका में अलास्का और हवाई के साथ-साथ न्यूज़ीलैंड के दक्षिणी भाग में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इस प्राकृतिक आपदा से रूसी बंदरगाहों को भारी नुकसान पहुंचा है, कई लोग घायल हुए हैं और जापान के तट पर व्हेल मछलियों के बहकर आने की खबरें आई हैं। भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने प्रशांत महासागर के कई देशों में हलचल मचा दी।

अमेरिका में हवाई की राजधानी होनोलूलू में मंगलवार को सुनामी चेतावनी के सायरन बजने लगे और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि सुनामी की पहली लहर, लगभग 30 सेंटीमीटर ऊंची, होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक पहुंच गई।

कामचटका के येलिज़ोवो ज़िले में 3-4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें दर्ज की गईं। सखालिन ओब्लास्ट के सेवेरो-कुरिल्स्क स्थित बंदरगाह और एक मछली प्रसंस्करण संयंत्र में आंशिक बाढ़ की सूचना मिली है। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको ने कहा कि निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और खतरा टलने तक वे ऊंचे स्थानों पर ही रहेंगे

कहां-कहां आ सकती है सुनामी?

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह के कुछ तटीय इलाकों में ज्वार के स्तर से एक से तीन मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है। रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय इलाकों में तीन मीटर से ज़्यादा ऊंची लहरें उठने की आशंका है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी उत्पन्न हुई है जिससे सभी हवाई द्वीपों के तटीय इलाकों में नुकसान होने की आशंका है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा