डोनाल्ड ट्रंप  
विदेश

ट्रंप ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, पहली बार बांग्लादेश मुद्दे पर बोले पूर्व राष्ट्रपति, हिंदुओं पर हमलों की निंदा की

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा की। इसके अलावा भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दिवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा की। इसके अलावा भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बांग्लादेश पूरी तरह से अराजकता की स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुनियाभर और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया गया और लूटपाट की जा रही है। बांग्लादेश में पूरी तरह से अराजकता की स्थिति है।

बांग्लादेश के मुद्दे पर ट्रंप

यह पहली बार है कि ट्रंप ने बांग्लादेश के मुद्दे पर बात की है। जुलाई-अगस्त में बांग्लादेश में सैकड़ों हिंदुओं की उस वक्त हत्या कर दी गई थी। जब छात्रों का आंदोलन बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों में बदल गया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना पांच अगस्त को देश छोड़कर चली गई थीं।

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया अपना अच्छा दोस्त

ट्रंप ने कहा कि मेरे प्रशासन के दौरान हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बेहतरीन साझेदारी को भी मजबूत करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि रोशनी का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत सुनिश्चित करेगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट