डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप का दोहरा चरित्र, पहले लगाया 50 फीसदी टैरिफ, फिर PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

US Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध को रोकने के लिए दोनों देशों को टैरिफ की धमकी दी थी।

अक्षय साहू

US Tariff on India: रूस से तेल लेने के आरोप में अमेरिका ने भारत पर बुधवार को 50 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इस दैरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दोहरा चरित्र एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने भारत पर टैरिफ लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार व्यक्ति बताया। हालांकि ट्रंप इस दौरान भी वो भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय लेने से नहीं चूके।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान दावा किया कि, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए दोनों देशों को टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा कि, उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को परमाणु युद्ध में तब्दील होने से का था।

मोदी एक शानदार व्यक्ति: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार, 26 अगस्त को व्हाइट हाउस में एक कैबिनेट बैठक के दौरान एक अहम बयान दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। ट्रंप ने कहा, "मैंने एक बेहतरीन इंसान, नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने उनसे पूछा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच नफरत बहुत ज्यादा बढ़ गई थी।" ट्रंप ने आगे कहा, "मैंने मोदी से साफ कहा कि मैं आपके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करना चाहता, क्योंकि तुम लोग कहीं परमाणु युद्ध में न पड़ जाओ। मैंने कहा कि कल फिर से फोन करना, लेकिन अगर हालात नहीं सुधरे, तो हम आप पर ऐसे शुल्क लगाएंगे कि आपका सिर घूम जाएगा।"

युद्ध रूकवाने को लेकर बड़ा बयान

ट्रंप ने इससे पहले भी यह दावा किया था कि उन्होंने दुनिया भर में सात युद्ध रुकवाए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार युद्धों को उन्होंने व्यापार और शुल्क के जरिए टालने में सफलता पाई। 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वॉशिंगटन की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हो गए थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जब से दूसरी बार सत्ता संंभाला है वो लगातार टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे है। उनका दावा है कि वो ऐसा करके अमेरिका को फिर से एक महान राष्ट्र बनाने वाले हैं। जिस उनसे पहले के राष्ट्रपतियों ने बर्बाद कर दिया।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल