डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

यूक्रेन युद्ध पर सामने आई ट्रंप की झुंझलाहट, मैक्रों से बोले- पुतिन से दोस्ती का कोई मतलब नहीं...

Trump News: संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दैरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बैठक की। उन्होंने कहा पुतिन के साथ उनके रिश्ते का कोई मतलब नहीं है।

अक्षय साहू

Relationship With Vladimir Putin Meant Nothing: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तक यूक्रेन युद्ध समाप्त करवाने में असफल रहे हैं। इसे लेकर उनकी झुंझलाहट एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई है। उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक बातचीत में कहा कि उन्हें लगा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दोस्ती के चलते इस मुद्दे को सुलझाना आसान होगा। हालांकि, "उस रिश्ते का कोई मतलब नहीं था।"

मैक्रों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने उन्हें श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ युद्धों में उनकी मदद की थी। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को दावा किया था कि उन्होंने पद संभालने के सात महीने के भीतर ही सात अंतहीन युद्धों को रुकवाया है, जिसमें भारत‑पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल था। हालांकि उन्होंने रूस‑यूक्रेन युद्ध को समाप्त न करवा पाने पर निराशा जताई है।

36 साल पुराना युद्ध रुकवाने का दावा

ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान कहा, "वे अंतहीन थे, कुछ 31 साल तक चल रहे थे, एक 36 साल तक। मैंने 7 युद्ध समाप्त किए और सभी मामलों में वे भयंकर थे और अनगिनत हजारों लोग मारे गए थे।" उन्होंने आगे कहा कि किसी भी अन्य राष्ट्रपति या नेता ने "कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया है।"

इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की और कहा कि उसने युद्धों को सुलझाने में मदद करने की कोशिश भी नहीं की। ट्रंप ने कहा, "यह अपनी क्षमता के अनुरूप भी नहीं है; यह खोखले शब्द हैं, और खोखले शब्दों से युद्ध नहीं सुलझते।" ट्रंप का आरोप है कि संयुक्त राष्ट्र के पास बहुत कुछ करने की ताकत है, लेकिन वह इसकी जगह केवल मूक दर्शक बन कर रह जाता है।

रूस को लेकर ट्रंप के सुर बदले

इसके साथ ही ट्रंप के सुर रूस को लेकर एक बार फिर बदलते नज़र आए। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक अन्य बैठक में हिस्सा लेते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन आने वाले समय में रूस द्वारा कब्जा किए गए इलाकों को फिर से हासिल कर लेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने नाटो देशों को सलाह दी कि अगर रूसी विमान उनके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें मारकर गिरा दिया जाए। रूस को लेकर ट्रंप की नाराज़गी इस हद तक बढ़ गई है कि उन्होंने रूस को "कागज़ी शेर" तक बता दिया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा