वोलोडिमिर जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

जेलेंस्की का होने वाला था तख्तापलट, ट्रंप ने कर ली थी तैयारी, यूक्रेनी जनरल के खुलासे से हड़कंप

Ukraine Russia War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चार महीने पहले यूक्रेन-रूस युद्ध रोकवाने के लिए जेलेंस्की के तख्तापलट की योजना बना रहे थे। यह जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को दी गई थी।

अक्षय साहू

Ukraine Coup Plot Trump Administration: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध अभी भी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से मिलकर युद्धविराम करवाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक खुलासे ने अमेरिका से लेकर यूक्रेन की सत्ता के गलियारों तक को हिला कर रख दिया है। जिसके अनुसार, चार महीने पहले अमेरिका, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का तख्तापलट करवाने का प्लान बना रहा था।

जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने यह जिम्मा उपराष्ट्रपति जेmpडी वेंस को दिया था। हालांकि वेंस, जिसे सैन्य अधिकारी को मोहरा बनाकर जेलेंस्की का तख्तापलट करने की योजना बना रहे थे, उसने खुद अमेरिका की योजनाओं पर पानी फेर दिया। इस खुलासे से यूक्रेन में हड़कंप मच गया है।

जेलेंस्की से नाराज थे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2025 में दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला, तो वह चाहते थे कि यूक्रेन बिना किसी शर्त के रूस के साथ युद्ध समाप्त कर दे। उस समय वह युद्ध के लिए रूस की बजाय यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। यही वजह थी कि जब वोलोडिमिर जेलेंस्की अमेरिकी दौरे पर गए, तब ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सामने जेलेंस्की को तानाशाह और सत्ता का लालची बताया और उन पर दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेलने के आरोप लगा दिए। यहां तक कि जेडी वेंस ने भी उन्हें घेरते हुए अमेरिकी मदद के लिए शुक्रिया न कहने पर नाराजगी जताई थी। जेलेंस्की ने उस समय संयम से काम लिया और अमेरिका के सभी आरोपों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि यूक्रेन किसी भी परिस्थिति में रूस के सामने हथियार नहीं डालेगा। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और उसके कुछ सहयोगी देशों को जेलेंस्की का यह रवैया पसंद नहीं आया और उन्होंने यूक्रेन में तख्तापलट की योजना बना ली थी।

जैलुझनी के इनकार से अमेरिका हुआ फेल

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को हटाकर उनकी जगह वैलेरी जैलुझनी को राष्ट्रपति बनाना चाहता था। वैलेरी जैलुझनी युद्ध की शुरुआत से ही रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेनी सेनाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। 2024 में जेलेंस्की के साथ मतभेद के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया और ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत की जिम्मेदारी दे दी गई।

जहां वेंस और उनकी टीम ने जैलुझनी से संपर्क करने के लिए ब्रिटेन स्थित यूक्रेनी दूतावास में कई बार कॉल किया और उनसे बातचीत की कोशिश की, लेकिन जैलुझनी ने अमेरिका से बात करने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। उन्होंने इस प्रयास की जानकारी राष्ट्रपति जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ को भी दी।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन