रूस ने बताया किसी की वजह से खत्म नहीं हो रहा यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की पर लगाए गंभीर आरोप

Russia-Ukraine War: रुसी विदेश मंत्री लावरोव एक इंटरव्यू में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने प्रयासरत हैं, यूरोपीय देश जानबूझकर इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। जेलेंस्की पुतिन को लेकर अड़ियल है।
रूस ने बताया किसी की वजह से खत्म नहीं हो रहा यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की पर लगाए गंभीर आरोप
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Russia-Ukraine Peace Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध रूकवाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने रूस को टैरिफ की धमकी देने बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलास्का में बैठक भी की। लेकिन इसके बाद भी युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूरोपीय देशों पर युद्ध जारी रखने और शांति समझौते में बाधा डालने का आरोप लगाया। 

लावरोव का कहना है कि दोनों देश शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन पश्चिमी देशों की कूटनीतिक गतिविधियां वार्ता की प्रगति में रुकावट पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि,  पश्चिमी देश केवल मौके की तलाश में ताकि वार्ता को रोका जा सके।

यूरोपीय देशों बन रहे है रोड़ा

लावरोव ने कहा कि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच सीधी बातचीत हो। हालांकि, दोनों ही नेता एक-दूसरे पर शांति प्रयासों को नाकाम करने का आरोप लगा रहे हैं। लावरोव का कहना है कि यूरोपीय देश जानबूझकर वार्ता को रोकने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं।

रूस की सरकारी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में लावरोव ने कहा, “जेलेंस्की पुतिन को अड़ियल रवैया अपना रहे हैं। वो शर्तें रख रहे हैं और हर हाल में तत्काल बैठक की मांग कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि पश्चिमी देश वार्ता को विफल करने में सफल नहीं होंगे।”

दोनों ओर से हमले जारी

जेलेंस्की ने पुतिन से मुलाकात की इच्छा जताई है, लेकिन यह शर्त रखी है कि उनके सहयोगी यूरोपीय देश पहले यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित करें। उनका तर्क है कि इससे भविष्य में रूस की संभावित आक्रामक कार्रवाई रोकी जा सकेगी। वहीं, रूस का कहना है कि शांति वार्ता में इस तरह की शर्तें बाधा नहीं बननी चाहिए और उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि वार्ता में यूरोपीय नेताओं की प्रत्यक्ष भागीदारी स्वीकार्य नहीं होगी।

इसी बीच, रविवार को रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसने कुर्स्क क्षेत्र स्थित एक न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला किया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक हमले से  प्लांट का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ। हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता दिवस की 34वीं वर्षगांठ मना रहा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com