अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

यूएस-इंडिया ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए संकेत, नए समझौते को बताया अलग

India US Relationship: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डील को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता बहुत करीब है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए व्यापार समझौते का संकेत दिया

  • प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप से पूछा गया था सवाल

  • मार्को रुबियो के भारत दौरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान

India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने के करीब है। मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत के साथ व्यापार समझौता होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाब दिया कि वे समझौता करना चाहते हैं। हम समझौता करने जा रहे हैं। हां, हम काफी करीब हैं। यह समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग होगा।

समझौते पर विदेश मंत्री की नजर

इससे पहले, रुबियो ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता बहुत करीब है, जिसका मतलब है कि जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। एक इंटरव्यू में रुबियो ने कहा कि हालांकि वे खुद सीधे तौर पर बातचीत में शामिल नहीं हैं। क्योंकि यह काम व्यापार प्रतिनिधि के जरिए होता है। लेकिन वे इस चर्चा पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह समझौता महीनों में नहीं, बल्कि कुछ ही हफ्तों में पूरा हो जाएगा। रुबियो ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से बातचीत नहीं कर रहा हूं।

समझौता का परिणाम फायदेमंद होगा

समझौते के अंतिम चरणों के बारे में विस्तार से बताते हुए, उन्होंने कहा कि सार्वजनिक घोषणा करने से पहले हर छोटी-बड़ी बात पर पूरी स्पष्टता होना ज़रूरी है, ताकि इतने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरा पहले भी यही मानना ​​था कि ऐसे समझौतों में, घोषणा करने से पहले हर एक विवरण पर पूरी सहमति होना बहुत जरूरी है। अन्य देशों की तुलना में भारत के लिए दरों से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए, रुबियो ने कहा कि इसका कुल परिणाम बहुत फायदेमंद होगा। रुबियो ने कहा कि इसका ज्यादातर हिस्सा आपके लिए अच्छा है।

देश के सभी शहर को समझना जरूरी

भारत के विशाल आकार और विविधता पर टिप्पणी करते हुए, अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राजनयिक बातचीत को केवल राजधानियों तक सीमित रखने के बजाय, अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करना जरूरी है। रुबियो ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण देश है। किसी भी बड़े देश की तरह, अगर आप समझना चाहते हैं कि वहां क्या हो रहा है, तो आप सिर्फ राजधानी तक ही सीमित नहीं रह सकते। आपको दक्षिण के किसी हिस्से में, शायद पश्चिमी तट पर, और न्यूयॉर्क या शिकागो जैसी जगहों पर भी जाना चाहिए।

इसलिए, मेरा मतलब यह नहीं है कि विदेश मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में मैं पूरे भारत को देख पाऊंगा या हर क्षेत्र के बारे में जान पाऊंगा, लेकिन इतने बड़े देश को देखना और उसके बारे में जितना संभव हो सके, जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल