भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द फाइनल होने की उम्मीद, मार्को रुबियो बोले- दोनों देश समझौते के करीब

Marco Rubio Comment ON India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द फाइनल होने की उम्मीद है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि दोनों देश समझौते के करीब हैं।
Marco Rubio image
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो की फोटो।सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने की उम्मीद।

  • मार्को रुबियो ने समझौते को लेकर दिया संकेत।

  • टैरिफ और बाजार पहुंच पर बातचीत जारी।

  • रूसी तेल खरीद और प्रतिबंध भी अहम मुद्दे।

  • दोनों देशों के बीच वार्ता आगे बढ़ने के संकेत।

India US Trade Deal News Updates: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज हो गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि दोनों देश ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। हालांकि, समझौते से जुड़े कुछ मुद्दों पर अभी सहमति बननी बाकी है। इनमें टैरिफ, बाजार तक पहुंच और रूस से भारत की तेल खरीद जैसे विषय शामिल हैं।

रुबियो ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “हम इस समय भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसके बहुत करीब हैं।” उनके इस बयान से दोनों देशों के बीच कई महीनों से चल रही बातचीत में प्रगति के संकेत मिले हैं। हालांकि, भारत और अमेरिका ने अभी तक किसी अंतिम समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

रूस से तेल खरीद और प्रतिबंधों पर भी चर्चा

रुबियो ने रूस से तेल खरीद और अमेरिकी प्रतिबंधों के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति और कीमतों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए पिछले कुछ महीनों में प्रतिबंधों में छूट देनी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि कुछ देशों के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों तक पहुंचना मुश्किल होता है। विदेश नीति तय करते समय इन परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना पड़ता है।

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों और किफायती तेल की उपलब्धता को देखते हुए विभिन्न स्रोतों से खरीद जारी रखने के विकल्पों पर विचार करता रहा है। रूस से तेल खरीद का मुद्दा नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच मतभेद का एक प्रमुख विषय रहा है।

Marco Rubio image
चर्च में क्रूस गिरने से पादरी की मौत, इक्वाडोर में प्रार्थना करा रहे थे; देखें वीडियो

व्यापार के साथ रणनीतिक संबंधों पर भी जोर

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रुबियो की प्रस्तावित बैठक में व्यापार के अलावा रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच टैरिफ और बाजार पहुंच से जुड़े मतभेदों को दूर करने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, समझौते की अंतिम शर्तों और इसे लागू करने की समयसीमा पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Marco Rubio image
पाकिस्तान में राम मंदिर गिराने की कोशिश, 200 साल पुराने हिंदू मंदिर को किया सील
Navbharat Live
navbharatlive.com