हमास को लेकर ट्रंप ने इजरायल को दी खुली छूट 
विदेश

हमास का सफाया करो! ट्रंप ने इजरायल को दी खुली छूट, मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल

Trump on hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इजरायल से स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह गाजा में अपने सैन्य अभियान की रफ्तार बढ़ाए।

अमन उपाध्याय

Donald Trump angry on Hams: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को लेकर सख्त तेवर अपनाए हैं। उन्होंने इजरायल को गाजा में सैन्य कार्रवाई और तेज करने की पूरी छूट दे दी है। दरअसल, हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता से प्रस्तावित शांति वार्ता को ठुकरा दिया, जिसके बाद ट्रंप का रुख और सख्त हो गया। स्कॉटलैंड रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि हमास को शांति में कोई दिलचस्पी नहीं है। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ऐसा लगता है मानो वे मरने को ही तैयार हैं। उन्होंने इसे बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया।

अमेरिका गाजा पट्टी में शांति स्थापित करने के प्रयास में जुटा हुआ था। इस उद्देश्य से स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को मिडिल ईस्ट भेजा गया था ताकि शांति वार्ता को आगे बढ़ाया जा सके। लेकिन अब स्टीव विटकॉफ ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका इस प्रक्रिया से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम किसी अन्य विकल्प पर विचार करें। इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सख्त चेतावनी भी सामने आई। गौरतलब है कि ट्रंप ने हमास के कब्जे से अंतिम अमेरिकी-इजरायली नागरिक एडन एलेक्जेंडर की रिहाई में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

गाजा की स्थिति को बेहद चिंताजनक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमास की ओर से बातचीत के अंतिम चरण में इनकार करना यह साबित करता है कि वह शांति नहीं, बल्कि हिंसा चाहती है। उन्होंने गाजा की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया, जहां बच्चे भूख और कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि अब कूटनीति से समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से स्पष्ट तौर पर कहा कि अब निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है हमास को पूरी तरह खत्म कर दो।

साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिका इजरायल के सैन्य अभियान में पूरी तरह उसके साथ खड़ा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अब हमास के बचे रहने की कोई गुंजाइश नहीं है।

नेतन्याहू ने कही ये बात

इस दौरान इजरायली प्रधानमंत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में नेतन्याहू ने विटकॉफ की बात का समर्थन करते हुए कहा कि हमास ही बंधकों की रिहाई में मुख्य बाधा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इजरायल अब अमेरिका के सहयोग से ऐसे विकल्पों पर काम कर रहा है, जिनसे बंधकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके, हमास के आतंकी शासन का अंत हो और इजरायल व पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति कायम हो सके।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा