डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

क्रिसमस से पहले ट्रंप ने खोला खजाना, सैनिकों को भेजा खास 1776 डॉलर का चेक, बताई ये वजह

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 दिसंबर को सैनिकों को 1,776 डॉलर देने की घोषणा की। यह “वॉरियर डिविडेंड” उनके टैरिफ लाभ से आए पैसे से है।

अक्षय साहू

Trump Announced Christmas Bonus For US Soldiers: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस से ठीक पहले देश को संबोधित किया और सेना के जवानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया। बुधवार को व्हाइट हाउस के डिप्लोमैटिक रिसेप्शन रूम से दिए गए प्राइमटाइम भाषण में उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना के हर सक्रिय जवान को 1,776 डॉलर का खास चेक भेजा जाएगा। इसे उन्होंने ‘वॉरियर डिविडेंड’ का नाम दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस राशि का खास मतलब है। 1776 अमेरिकी स्वतंत्रता का साल है, जब देश की आजादी की नींव रखी गई थी। उसी सम्मान में हर सैनिक को 1,776 डॉलर दिए जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह चेक पहले ही भेजे जा चुके हैं और यह 14 लाख 50 हजार से ज्यादा सक्रिय सैन्य कर्मियों तक पहुंचेगा।

ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ

ट्रंप ने भाषण में अपने प्रशासन की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि पिछले सात महीनों में कड़े बॉर्डर कंट्रोल की वजह से कोई भी अवैध प्रवासी अमेरिका में दाखिल नहीं हुआ। उन्होंने यह भुगतान अपनी टैरिफ नीति से जोड़ा। उनका कहना था कि आयात पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क से हुई कमाई का फायदा सीधे सेना के जवानों को मिल रहा है। इससे पहले नवंबर में ट्रंप ने हर अमेरिकी नागरिक को 2,000 डॉलर का ‘टैरिफ डिविडेंड’ देने की योजना की बात कही थी, लेकिन 17 दिसंबर के भाषण में आम नागरिकों के लिए इस योजना के बारे में कोई नई जानकारी नहीं दी गई।

इसके अलावा, ट्रंप ने एक नई वेबसाइट TrumpRX.gov भी लॉन्च की। इस वेबसाइट के जरिए सरकार दवाइयों की कीमतें कम करने की योजना चला रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म आम लोगों को सीधे सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराएगा, ताकि लोग बेहतर इलाज कम खर्च में कर सकें।

सेना और जनता के लिए कई योजनाओं का ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में सेना और आम जनता दोनों के लिए योजनाओं का जिक्र किया और जोर दिया कि उनकी नीतियों का सीधा फायदा लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अमेरिकी नागरिक और सैनिक दोनों अपने अधिकारों और सुरक्षा का लाभ पूरी तरह से महसूस कर सकें।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर