राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर 'नेशनल इमरजेंसी' का ऐलान; 41 दिनों की कामबंदी से मची अफरा-तफरी, ट्रंप ने जारी किया आदेश

US Airport Security Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हवाई अड्डों पर सुरक्षाकर्मियों की कमी और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए नेशनल इमरजेंसी घोषित किया है।

अमन उपाध्याय

Trump National Emergency Airport: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के हवाई अड्डों पर पैदा हुए गंभीर संकट और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए 'नेशनल इमरजेंसी' की घोषणा कर दी है। पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी (Shutdown) की वजह से देश के विमानन क्षेत्र में भारी हड़कंप मचा हुआ है जिससे निपटने के लिए ट्रंप ने एक बड़ा कार्यकारी आदेश जारी किया है।

बिना सैलरी काम कर रहे 50,000 कर्मचारी

इस संकट की मुख्य वजह होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) की फंडिंग को लेकर संसद में जारी गतिरोध है। इसके कारण TSA (परिवहन सुरक्षा प्रशासन) के लगभग 50,000 कर्मचारी पिछले सवा महीने से बिना किसी वेतन के काम करने को मजबूर थे। इस स्थिति के चलते भारी संख्या में अधिकारियों ने काम पर आना बंद कर दिया और 500 से अधिक कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

एयरपोर्ट्स पर 4-4 घंटे का इंतजार

कर्मचारियों की इस कमी का सीधा असर हवाई अड्डों के संचालन पर पड़ा है। न्यूयॉर्क के जेएफके (JFK) और अटलांटा जैसे व्यस्त एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए 4-4 घंटे तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति को 'बुरे सपने' जैसा बताते हुए ट्रंप ने अपनी शक्तियों का उपयोग कर सीधे सैलरी भुगतान का रास्ता साफ करने का दावा किया है।

ट्रंप का 'टैक्स कट्स बिल' वाला दांव

संसद से बजट पास न होने के बावजूद, ट्रंप प्रशासन पिछले साल साइन किए गए ‘टैक्स कट्स बिल’ के बचे हुए फंड का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन के लिए कर सकता है। व्हाइट हाउस के सूत्रों और सीनेटर सुसान कोलिन्स के अनुसार, इस बिल में होमलैंड सिक्योरिटी के लिए कानूनी रूप से पैसा निकालने की गुंजाइश है हालांकि इस कदम को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

डेमोक्रेट्स पर फोड़ा ठीकरा

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पूरे संकट के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स जानबूझकर फंडिंग रोक रहे हैं ताकि उनकी ‘इमिग्रेशन पॉलिसी’ (प्रवास नीति) को कमजोर किया जा सके। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डेमोक्रेट्स ने लापरवाही से एक असली राष्ट्रीय संकट पैदा किया है और वे देश की रक्षा के लिए कानून के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग कर रहे हैं।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता