ईरान पर साइबर हमला कर सकता है अमेरिका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

वेनेजुएला से भी बुरा होगा ईरान का हाल...अमेरिका ने बनाया खतरनाक एक्शन प्लान, ट्रंप के हाथ लगी खुफिया जानकारी

Iran Crisis: ईरान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका सैन्य, साइबर और मनोवैज्ञानिक विकल्पों पर विचार कर रहा है, ट्रंप ने लाइन पार होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

अक्षय साहू

US Cyber Attack on Iran: ईरान में लगातार बिगड़ती स्थिति के बीच अमेरिका पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य और खुफिया विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी है। इन योजनाओं से संकेत मिलता है कि अमेरिका केवल पारंपरिक हवाई हमलों तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि उससे कहीं आगे की रणनीतियों पर विचार कर रहा है।

अमेरिका रक्षा विभाग के दो अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं और इन्हें देखते हुए अमेरिका साइबर और मनोवैज्ञानिक अभियानों जैसे विकल्पों पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य ईरान की कमान और नियंत्रण संरचना, संचार नेटवर्क और सरकारी मीडिया को बाधित करना हो सकता है।

ट्रंप ने अभी नहीं लिया अंतिम फैसला

हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि संभावित साइबर हमलों में ईरान की किन डिजिटल प्रणालियों को निशाना बनाया जा सकता है या मनोवैज्ञानिक अभियानों को किस तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और कूटनीतिक रास्ते पूरी तरह खुले हुए हैं। इस मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम मंगलवार को व्हाइट हाउस में बैठक कर ईरान नीति और सैन्य विकल्पों की समीक्षा करेगी। फिलहाल यह तय नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप स्वयं इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं।

ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार चेतावनी दी है कि यदि ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज करते हैं, तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है। रविवार को ट्रंप ने कहा कि ईरान अमेरिकी प्रशासन द्वारा तय की गई “रेड लाइन” को पार करता नजर आ रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि प्रदर्शनकारियों की हत्याएं नहीं रुकीं, तो अमेरिका कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

पिछले दो हफ्तों से ईरान के सभी 31 प्रांतों में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अब तक  600 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। अधिकतर लोगों की जान गोली लगने या नजदीक से चलाई गई पेलेट गन से गई है। इसके अलावा राजधानी तेहरान समेत देश कई बड़े शहरों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग