Trump on India-Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम के बाद हुए सैन्य संघर्ष को जल्द ही एक साल पूरे होने वाले हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने फिर से दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष उन्होंने रुकवाया था। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते, तो लाखों लोगों की जान चली जाती।
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि सीजफायर के बाद जब उनकी बात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हुई थी, तब उन्होंने सीजफायर के लिए ट्रंप का धन्यवाद दिया था। साथ ही कहा था कि अगर ट्रंप युद्धविराम नहीं करवाते, तो लाखों लोगों की जान चली जाती।अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं। हर बार उन्होंने मुझे धन्यवाद पत्र भेजा और नोबेल के लिए मेरे नाम की चिट्ठियां लिखीं। भारत के मामले में भी मैंने यही किया।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा था कि मैंने 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचाई, पर यह उससे ज्यादा भी हो सकता था। दो परमाणु शक्तियां एक-दूसरे के खिलाफ जंग की तैयारी कर रही थीं। भारत और पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान 11 प्लेन गिरे। मैंने यह मामला दोनों देशों को व्यापार समाप्त करने की धमकी देकर और टैरिफ का डर दिखाकर सुलझाया।
यह भी पढ़ें- यूरोप में तैनात होगी चीनी फौज? ट्रंप के कहर से यूरोपीय देशों को बचाने आगे आया ड्रैगन? क्या है चीन का प्लान