तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन 
विदेश

Trump Putin: ट्रंप और पुतिन की हुई बात, यूक्रेन से युद्ध को लेकर कही ये बात

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन से चल रहे युद्ध पर चर्चा की। वाशिंगटन पोस्ट ने रविवार को मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में पुतिन और ट्रंप के बीच बात होने का खुलासा किया।

बताया गया कि बात चीत के दौरान ट्रंप ने पुतिन को यूक्रेन में युद्ध न बढ़ाने की सलाह दी। साथ ही उन्हें यूरोप में वाशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से भी बात की थी। शुक्रवार को क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन यूक्रेन पर ट्रंप से चर्चा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह मॉस्को की मांगों को बदलने के लिए तैयार हैं।

पुतिन की है ये शर्त

14 जून को पुतिन ने युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी कुछ शर्तें रखी थी। पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन को अपनी नाटो महत्वाकांक्षाओं को छोड़ना होगा। साथ ही रूस द्वारा दावा किए गए चार क्षेत्रों के सभी क्षेत्रों से अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाना होगा।

यूक्रेन की किया थ अस्वीकार

यूक्रेन ने इसे यह कहते हुए अस्वीकार कर चुका है कि यह आत्मसमर्पण के समान होगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक विजय योजना पेश की, जिसमें पश्चिम से अतिरिक्त सैन्य सहायता का अनुरोध शामिल है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह एक दिन के भीतर युद्ध को समाप्त करने का समाधान खोज लेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इसे कैसे करेंगे।  ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। यूक्रेन को ट्रंप-पुतिन की फोन पर हुई बातचीत के बारे में सूचित कर दिया गया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला