पीटर नवारो (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप के करीबी नवारो ने ब्राह्मण को बताया मुनाफाखोर, BJP के साथ विपक्षी नेताओं ने लगा दी क्लास

US Tariff Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उनके बयान पर भाजपा और विपक्षी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय साहू

Trump Advisor Peter Navarro: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन भारत को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। अब उनके सलाहकार पीटर नवारो ने भी भारत के खिलाफ तीखे बोल बोलने शुरू कर दिए हैं। नवारो ने हाल ही में एक बयान में भारतीय ब्राह्मणों पर निशाना साधते हुए उन पर मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया है।

नवारो अपने बेसिर-पैर के बयान में आरोप लगाया कि भारत में ब्राह्मण दूसरे समुदाय के लोगों से ज्यादा कमा रहे हैं। हालांकि उनका यह बयान अब उनपर ही भारी पढ़ता नजर आ रहा है। नवारो के बयान पर देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ-साथ कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

ब्राह्मण पर लगाए गंभीर आरोप

पीटर नवारो ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को दिए एक इंटरव्यू में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें एक महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आता कि भारतीय नेतृत्व रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ सहयोग क्यों कर रहा है। इसके बाद नवारो ने कहा ब्राह्मणों पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता को यह समझने की जरूरत है कि वास्तव में हो क्या रहा है। उनके अनुसार, कुछ प्रभावशाली वर्ग विशेष रूप से ब्राह्मण आम जनता की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं, और इसे रोका जाना चाहिए।

विपक्षी नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

नवारो के बयान को लेकर भारतीय नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने भारत-पाकिस्तान समझौता और टैरिफ का जिक्र करते हुए सरकार से पूछा कि ऐसी क्या मजबूरी है कि वो अमेरिका के किसी भी दावे का जवाब नहीं दे रही है।

वहीं, शिवसेना (उद्धव) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, यह बात चाहे नेवार समुदाय ने किसी विशेषाधिकार प्राप्त वर्ग के लिए 'ब्राह्मण' शब्द का प्रयोग किया हो, लेकिन इस तरह विशेष जातीय पहचान के आधार पर अपनी बात रखना और उसे उचित ठहराने की कोशिश करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि चिंता का विषय भी है। प्रियंका के अलावा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नवारो के बयान को बेबुनियाद बताया।  उन्होंने का कहा कि उन्हें इस तरह के बेबुनियाद बयान नहीं देना चाहिए।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन