डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ट्रंप प्रशासन ने 14 देशों पर लगाया नया टैरिफ, भारत को 25% तो चीन को देना 40 प्रतिशत टैक्स

Trump New Tariffs 2026: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन चीन समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी में है। प्रस्ताव के तहत चीनी उत्पादों पर अतिरिक्त 20 फीसदी शुल्क लगेगा।

अक्षय साहू

Trump Administration New Tariffs 14 Trading Partners: ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को भारत समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के उत्पादों पर 25 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया। अमेरिका का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य वैश्विक बाजार में बढ़ती 'स्ट्रक्चरल एक्स्ट्रा इंडस्ट्रियल कैपेसिटी' की समस्या से निपटना है। इस मामले में चीन पर सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई जा रही है। वॉशिंगटन का आरोप है कि चीन बड़े पैमाने पर सस्ते सामान का निर्यात कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी भरमार कर रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित टैरिफ चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, भारत, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम से आयात होने वाले सामानों पर लागू होंगे।

चीनी उत्पादों पर 20 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ

प्रस्ताव के तहत चीनी उत्पादों पर 20 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। यह शुल्क ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए टैरिफ के अतिरिक्त होगा। वहीं, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के कार्यालय ने फिलहाल मेक्सिको और नॉर्वे से आने वाले उत्पादों पर किसी नए टैरिफ का प्रस्ताव नहीं दिया है।

इन देशों पर लागू होने वाली टैरिफ दरों का विस्तृत ब्योरा बुधवार को अमेरिकी फेडरल रजिस्टर में जारी होने वाले नोटिस में प्रकाशित किए जाने की उम्मीद थी।


खबर अपडेट की जा रही है...

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए