हिंदुओं की फोटो।  सोर्स: सोशल मीडिया
विदेश

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

Hindu Population: दुनिया के किस देश में हिंदू आबादी सबसे ज्यादा है? क्या भारत पहले नंबर पर है? क्या भारत के अलावा कोई और देश भी है जहां हिंदू आबादी सबसे ज्यादा है? जानते हैं विस्तार से…

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • दुनिया में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले टॉप-10 देशों की सूची।

  • नेपाल, भारत और मॉरीशस में हिंदू आबादी का प्रतिशत।

  • टॉप-10 में शामिल एकमात्र मुस्लिम बहुल देश कतर की स्थिति।

Hindu Population Countries in World: हिंदू धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक है। इसकी शुरुआत भारतीय उपमहाद्वीप से हुई और समय के साथ यह दुनिया के कई देशों तक पहुंचा। ऐसे में आज हम जानने का प्रयास करेंगे कि दुनिया के किन देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा हैं? और यदि है तो उस देश का कितना प्रतिशत? 

नेपाल में सबसे ज्यादा 80.6 फीसदी हिंदू आबादी

डेटापांडास साइट के मुताबिक, नेपाल की कुल आबादी में 80.6 फीसदी हिंदू हैं। इस तरह नेपाल दुनिया का वह देश है, जहां आबादी के अनुपात में सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। नेपाल में हिंदू धर्म का प्रभाव वहां की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक स्थलों में भी दिखाई देता है। यहां बड़ी संख्या में मंदिर और धार्मिक स्थल मौजूद हैं।

वहीं इस सूची में भारत 78.9 फीसदी हिंदू आबादी के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत को हिंदू धर्म की जन्मस्थली माना जाता है। यहां की संस्कृति, दर्शन, त्योहार और परंपराओं पर हिंदू धर्म का गहरा प्रभाव है।

डेटा पंडास के साइट पर हिंदू आबादी वाले देशों की फोटो।

मॉरीशस में लगभग आधी आबादी हिंदू

डेटापांडास साइट के अनुसार तीसरे स्थान पर हिंद महासागर का द्वीपीय देश मॉरीशस है। यहां की कुल आबादी में 48.4 फीसदी हिंदू हैं। चौथे नंबर पर फिजी है, जहां 27.9 फीसदी आबादी हिंदू धर्म को मानती है। दक्षिण अमेरिका का गुयाना 23.3 फीसदी हिंदू आबादी के साथ पांचवें स्थान पर है।

छठे नंबर पर भूटान है, जहां 22.5 फीसदी हिंदू रहते हैं। इसके बाद त्रिनिदाद और टोबैगो का नंबर आता है। यहां हिंदुओं की आबादी 22.3 फीसदी है। दक्षिण अमेरिका का सूरीनाम 18.8 फीसदी के साथ आठवें स्थान पर है।

कतर और श्रीलंका भी टॉप-10 में शामिल

इस सूची में कतर नौवें स्थान पर है। यहां कुल आबादी में 15.9 फीसदी हिंदू हैं। वहीं, श्रीलंका 13.7 फीसदी हिंदू आबादी के साथ दसवें स्थान पर है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि हिंदू धर्म का विस्तार केवल दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं है, बल्कि कैरेबियाई देशों और अफ्रीका के आसपास के द्वीपीय क्षेत्रों तक भी इसकी मजबूत मौजूदगी है।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू