Representational Photo 
विदेश

तीन साल के बच्चे का ‘फ्रीजर' में मिला शव, हत्या समेत कई आरोप में मां को हुई जेल

दामिनी सिंह

अमेरिका : अमेरिका (America) के डेट्रॉयट (Detroit) में एक महिला के खिलाफ उसके तीन साल के बेटे की मौत के मामले में आरोप तय किए गए हैं। पुलिस (Police) को बच्चे का शव एक ‘फ्रीजर' (Child's Body Found in Freezer) से बरामद हुआ था। ‘डेट्रॉयट न्यूज' की खबर के अनुसार, वेन काउंटी के अभियोजक किम वर्थी ने रविवार को बताया कि 31 वर्षीय महिला पर हत्या (Murder), बाल उत्पीड़न (Child Abuse), प्रताड़ना और मौत को छिपाने के आरोप लगाए गए हैं। 

उसे रविवार को जेल भेज दिया गया। वर्थी ने कहा, ‘हमारे बच्चों पर न केवल बंदूकों का खतरा मंडरा रहा है, बल्कि वे अपने ही घर में रहने वाले कथित हत्यारों की वजह से भी सुरक्षित नहीं हैं।' पुलिस प्रमुख जेम्स व्हाइट ने बताया कि डेट्रॉयट के पुलिस अधिकारी और ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज' के सदस्य शुक्रवार तड़के घर पर एक नियमित जांच के लिए गए थे, जब उन्हें बच्चे का शव बरामद हुआ। 

अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे की मौत कब और कैसी हुई तथा उसका शव कब से ‘फ्रीजर' में था। व्हाइट के मुताबिक, घर पर पांच और बच्चे भी थे, जिन्हें ‘चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज' के हवाले कर दिया गया है। महिला के खिलाफ तय आरोपों पर आठ जुलाई को सुनवाई होगी। (एजेंसी)

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप