विदेश

एरिजोना में जमी हुई झील में गिरने से तीन भारतीय-अमेरिकियों की मौत

काजल चोपड़े

वाशिंगटन: अमेरिका (America) के एरिजोना (Arizona) में एक दुखद घटना में एक महिला सहित भारतीय मूल के तीन नागरिकों की जमी हुई झील (Frozen Lake) में गिरने से मौत हो गई। हादसा 26 दिसंबर को दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर कोकोनीनो काउंटी में वुड्स घाटी झील में हुआ।

कोकोनीनो काउंटी के शेरिफ के कार्यालय (सीसीएसओ) ने मंगलवार को एक बयान में बताया, ‘‘झील में गिरकर मरने वाले लोगों की पहचान नारायण मुद्दन (49), गोकुल मेदिसेती (47) और हरिता मुड्डाना के तौर पर हुई है। तीनों एरिजोना के चैंडलर के रहने वाले थे और मूल रूप से भारतीय थे।'' चैंडलर, फीनिक्स का एक उपनगर है।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हरिता को बाहर निकाल लिया था, लेकिन उसे बचा नहीं पाए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव बरामद हो गए हैं। सीसीएसओ के अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘दो पुरुषों और एक महिला के जमी हुई झील पर चलने के दौरान बर्फ के टूट जाने से उसमें गिर जाने के बाद क्षेत्र के एक सबस्टेशन पर तैनात कर्मियों को मौके पर बुलाया गया था।''

अमेरिका और कनाडा में 10 लाख से अधिक लोग भीषण सर्दी का सामना कर रहे हैं। क्यूबेक से टेक्सास तक 3,200 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में बर्फीले तूफान का कहर है, जिससे कई लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। तूफान संबंधी घटनाओं में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है। (एजेंसी) 

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार