फिलीपींस में आया भूकंप। इमेज-एआई 
विदेश

फिर आया भूकंप...तीव्रता इतनी कि घरों से भागे लोग

Philippines Earthquake: दक्षिणी फिलीपींस के समुद्री इलाके में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के सैंटियागो शहर से 27 किलोमीटर पूर्व समुद्र में था। किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

रंजन कुमार

Earthquake News: फिलीपींस के दक्षिणी समुद्र तट के पास आज 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) ने दी। पहले भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे 6.4 मापा गया। भूकंप आने पर लोग अपने-अपने घर से निकल खाली मैदान की ओर भागे।

भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप स्थित सैंटियागो शहर से 27 किलोमीटर पूर्व समुद्र में था। भूकंप जमीन से 58.5 किलोमीटर गहराई में आया। वैसे, अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

नुकसान की खबर नहीं

पूर्वी प्रांत दावाओ ओरिएंटल में राहत कार्य से जुड़े नैश परागास ने बताया है कि किसी की मौत या नुकसान की खबर नहीं है। मुझे झटके महसूस हुए। मैंने कुछ कारों को हिलते देखा, लेकिन यह बहुत थोड़ी देर के लिए था। शायद ये पांच सेकंड तक था।

अक्टूबर में भी आए थे भूकंप

इससे पहले अक्टूबर में भी पूर्वी मिंडानाओ में 7.4 और 6.7 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। 8 लोगों की मौत हो गई थी। इससे कुछ दिन पहले आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में 76 लोगों की जान चली गई थी। मध्य फिलीपींस के सेबू में 72,000 घरों को नुकसान पहुंचा था। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी है। फिलीपींस में भूकंप आना आम बात है। यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है। यह इलाका जापान से दक्षिण पूर्व एशिया और पूरे प्रशांत महासागर तक फैला है, जहां अक्सर भूकंप आते हैं।

कैसे आते हैं भूकंप?

भूकंप का मतलब धरती का हिलना है। जब जमीन अचानक कांपती है तो उसे भूकंप कहा जाता है। धरती की ऊपरी परत को लिथोस्फियर कहा जाता है। इस परत के अंदर कई स्थानों पर चट्टानें आपस में टकराती या खिसकती हैं। जब यह दबाव अधिक बढ़ता है और चट्टानें इसे सहन नहीं कर पातीं तो जोर से टूटती या सरकती हैं। इस वजह से धरती में कंपन होता और भूकंप आता है। भूकंप की तीव्रता अलग-अलग हो सकती है। कभी झटके हल्के होते हैं, जो कुछ सेकंड में खत्म होते हैं। कभी-कभी भूकंप बहुत तेज होता है, जिससे लोग गिर सकते हैं। इमारतें हिलने लगती हैं। पूरे शहर को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट