8वीं के छात्र का खूनी खेल Social Media
विदेश

पहले दादा-दादी की हत्या फिर पहुंचा स्कूल…टीचर्स और दोस्तों को भून डाला, 8वीं के छात्र के खूनी खेल का VIDEO

Thailand School Shooting: थाईलैंड के बैंकॉक स्थित एक स्कूल में 8वीं के छात्र ने फायरिंग कर 3 शिक्षकों और 4 छात्रों समेत 8 लोगों की हत्या कर दी। उसने पहले अपने दादा-दादी की भी गोली मारकर हत्या की थी।

अर्पित शुक्ला

Bangkok School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक स्कूल में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आठवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन शिक्षकों और चार छात्रों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद छात्र ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पहले घर में दादा-दादी की हत्या

पुलिस के अनुसार, स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी छात्र ने अपने घर पर अपने दादा-दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह हथियार लेकर स्कूल पहुंचा और छात्रों व शिक्षकों पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक उसने परिवार के किसी सदस्य से हासिल की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्कूल में मची अफरातफरी

गोलीबारी शुरू होते ही स्कूल में भगदड़ मच गई। छात्र अपनी जान बचाने के लिए परिसर से बाहर भागने लगे, जबकि घायल लोगों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्कूल के बाहर शिक्षकों और अभिभावकों का रो-रोकर बुरा हाल था। 18 वर्षीय एक छात्र ने बताया कि शुरुआत में उसे गोली चलने की आवाज पटाखों जैसी लगी। पहले लगा कि पटाखे फूट रहे हैं। फिर लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी और पूरे स्कूल में दहशत फैल गई।

कई लोगों को सीने और पीठ में लगी गोली

आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों के मुताबिक, कई घायलों को छाती, पीठ और बाजुओं में गोलियां लगीं। रेस्क्यू टीम के सदस्य कियातिखुन वेरापोंगप्रादिथ ने बताया कि जब उनकी टीम स्कूल पहुंची, तब भी गोलीबारी जारी थी। ऊपरी मंजिल पर एक पुरुष शिक्षक मृत मिले, जबकि दूसरे कमरे में एक महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं, जिनके सीने और हाथ में गोली लगी थी।

15 लोग घायल

थाईलैंड के शिक्षा मंत्री प्रासेर्ट जंतारारुआंगटोंग ने पुष्टि की कि मृतकों में शिक्षक और छात्र दोनों शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस हमले में 15 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना