अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से लोगों का बुरा हाल, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका के टेक्सास में बाढ से 51 लोगों की मौत, अभी भी कई लापता; रेस्क्यू जारी

अमेरिका के टेक्सास में लगातार हुई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन चुका है।ग्वाडालूप नदी के किनारे शुक्रवार को पानी का बहाव बहुत तेज हो गया, जिससे कई घर एवं कैंप तबाह हो गए।

मनोज आर्या

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने बताया कि टेक्सास हिल कंट्री में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ग्वाडालूप नदी के किनारे शुक्रवार को पानी का बहाव बहुत तेज हो गया, जिससे कई घर एवं कैंप तबाह हो गए। इस हादसे के कारण कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नदी के आस पास वाले इलाके में महीने भर की बारिश कुछ ही घंटों में हो गई, जिसके कारण नदीं का पानी 29 फीट ऊपर पहुंच गया और यह भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई।

बता दें कि इस भयाववह बाढ़ के कारण अब तक 51 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। अचानक आई इस बाढ़ की घटना में अभी भी कई लोग लापता हैं। लापता होने वालों मलोगों में कैंप मिस्टिक समर कैंप जाने वाली 27 लड़कियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतकों में से अभी भी 8 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार का कहना कि लापता लोगों के तलाश के लिए रेस्क्यू टीम अपना काम कर रहे हैं। अभी तक 850 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बारिश की दी थी चेतावनी

अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि नेशनल वेदर सर्विस ने कुछ दिन पहले मध्यम बाढ़ की चेतावनी दी थी। हालांकि, इस तरह की भारी बारिश और उससे उत्पन्न होने वाली बाढ़ को लेकर उन्होंने कोई भविष्यवाणी नहीं की थी। नोएम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन प्रणाली को उन्नत करने के लिए काम कर रहा है।

ट्रंप से आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर की मांग

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आपदा घोषणा पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। गवर्नर ने कहा कि उन्होंने खुद भी ऐसा ही कुछ प्रभावित क्षेत्र के लिए किया था। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की तरफ से आपदा घोषित होने से इससे प्रभावित लोगों के लिए संघीय सहायता का रास्ता खुल जाएगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी। अमेरिका में ट्रंप को सीधी टक्कर देंगे एलन मस्क, नई राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान

मौसम विभाग की हजारों नौकरियों में कटौती

राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय (NOA) के पूर्व डायरेक्टर रिक स्पिनरैड ने कहा कि प्रशासन ने मौसम विभाग की हजारों नौकरियों में कटौती की है। इस वजह से कई मौसम कार्यालयों में कर्मचारियों की भारी कमी हुई है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि टेक्सास में आई बाढ़ के लिए पहले चेतावनी न मिल पाना कर्मचारियों की कटौती पर भी निर्भर करता है या कोई और समस्या रही होगी। रिक ने कहा कि बाढ़ की इस तबाही के बाद लोग एजेंसी की तरफ से दी जाने वाली मौसम पुर्वामान की जानकारी पर भी संदेह करने लगेंगे।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा